Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

रेखा गुप्ता को किस बात का इनाम मिला है, जानिये!

अभिनव पांडेय-

रेखा गप्ता को CM बना बीजेपी ने एक साथ कई समीकरण बैठा दिए।

1.(केजरीवाल) वैश्य की जगह वैश्य की मुख्यमंत्री

2.(आतिशी) महिला की जगह महिला मुख्यमंत्री

3.ABVP कार्यकर्ता धैर्य रखे तो मुख्यमंत्री बन सकता है,

4.संगठन के लिए चुपचाप काम किया है तो रिवॉर्ड मिलेगा

5.RSS से नजदीकी है तो फलीभूत होगा।

संदेश साफ है कि कभी मेहनत से दरी बिछाई है
तो दरबार भी आपके लिए सज सकता है।


पुष्प रंजन-

मोदी का मास्टर स्ट्रोक. अपनी ही पार्टी के भौकाली कचरों को एक किनारे लगाया . मोदी जी ने दिल्ली के बनियों का ख़्याल रखा, और महिला कार्ड का भी? शालीमार बाग़ की एमएलए रेखा गुप्ता होंगी डबल इंजन सरकार की कर्णधार . यहाँ भी ABVP और संघ कनेक्शन काम कर गया. दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ महासचिव, फ़िर अध्यक्ष. साउथ दिल्ली (SDMC) की मेयर पद के निर्वहन के बाद पहली बार विधायक, और अब मुख्यमंत्री. गरियाने में ज़बरदस्त-जब्बर.

हरियाणा के जींद जिले स्थित नंदगढ़ में जन्मी, और दिल्ली में पली-बढ़ी- शिक्षित रेखा गुप्ता केजरीवाल की तीन मामलों में काट हैं. एक तो महिला, दूसरा हरियाणा की, और तीसरा बनिया कार्ड. पेशे से वकील रेखा गुप्ता, कई मामलों में केजरीवाल पर, और अपनी पार्टी के अंदर भी भारी पड़ेंगीं. मानकर चलिए, बी टीम की मुश्किलें बढ़ेंगी. मोदी है, तो कुछ भी मुमकिन है !


दिलीप मंडल-

रेखा गुप्ता समेत बीजेपी के अभी के 11 मुख्यमंत्री विद्यार्थी परिषद पृष्ठभूमि से हैं। जिसने आज दरी बिछाई है, कुर्सी उठाई है, वो कल का मुख्यमंत्री है। बीजेपी अपने ज़मीनी वर्कर का सम्मान करती है।

बीजेपी में ये गति व चपलता है कि वह अपने किसी भी योग्य नेता को मुख्यमंत्री बनाती है। वहां हर कार्यकर्ता शिखर पर पहुँचने का सपना देख सकता है।

दूसरी तरफ़, वंशवादी दलों के शिखर हमेशा परिवारों के लिए रिजर्व होते हैं। या तो परिवार या परिवार के वफादार। उनका यही ढाँचा होता है।


https://twitter.com/lambaalka/status/1892223117994381437?s=46
https://twitter.com/mediaharshvt/status/1892240762760290700?s=46
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन