Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

मोदी सत्ता की चाटुकारिता कर रहे टाइम्स नाउ नवभारत को अजीत अंजुम का तीखा जवाब!

वरिष्ठ पत्रकार अजीत अंजुम ने प्रधानमंत्री मोदी की चाटूकारिता कर रहे टाइम्स नाउ नवभारत की गजब क्लास लगा दी। दरअसल, टाइम्स नाउ नवभारत ने मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों पर एक ग्राफिक्स डालकर ट्वीट किया था। इसके जवाब ने अजीत अंजुम ने भी एक ग्राफिक्स बनाया और टीएन नवभारत को चिपका दिया… नीचे पहले टाइम्स नाउ का ट्वीट पढ़िए फिर अजीत अंजुम का रिप्लाई…


मोदी सरकार के 12 साल… देश की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सिस्टम बदलने वाले 12 बड़े फैसले! -टाइम्स नाउ नवभारत


अजीत अंजुम-

मोदी सरकार के लिए ऐसे पोस्टर बनाकर डुगडुगी बजाने का काम तो आपको बीजेपी के लिए छोड़ देना चाहिए.

आपको तो 12 साल में 12 झूठे दावे का एक पोस्टर बनाना चाहिए. लंबी लिस्ट है. पता तो आपको होगा ही लेकिन चैनल की आड़ में मोदी चालीसा का पाठ करना है तो यही सब करोगे.

मीडिया का काम भी तो कभी कर लो भाई. कितनी चापलूसी करोगे आप सब?

ये लो नवभारत टाइम्स वालों, चैट GPT ने बीस सेकेंड में मोदी के अधूरे वादे GFX कार्ड बना दिया है. हूबहू आपकी तरह.

मीडिया का काम सत्ता के सामने लौटते हुए चापलूसी का झाल बजाना नहीं होता है.

सरकार से सवाल करना होता है. 12 साल जिस सरकार के हो हुए, जिसके झूठे वादों की मीनार खड़ी हो गई है, उससे सवाल पूछने की बजाय उसके कसीदे पढ़ रहे हो.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन