Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

द लल्लनटॉप को इस वीडियो के लिए माफी मांगनी पड़ी!

इंडिया टुडे समूह के डिजिटस प्लेटफॉर्म द लल्लनटॉप ने अपने एक वीडियो को लेकर न सिर्फ माफी मांगी है, बल्कि उसे सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटाना भी पड़ा।

दरअसल, लल्लनटॉप का 29 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में चयन रस्तोगी और अभिषेक मनचंदा बतियाते हुए देखे जा रहे हैं। मामला है भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पाकिस्तानी टीम से मुकाबले का। भारत ने पाक को इस मैच में हरा दिया। जिसपर चयन एक शायरी मार रहे हैं। वह कहते हैं- “हरमनप्रीत की लड़कियों ने बना दिया भूत.. पाकिस्तान तुम्हारी…” तब तक मनचंदा रस्तोगी को आगे बोलने से रोक देते हैं। शब्द निकलना था कुछ और लोकिन रोके जाने पर “ऐसी की तैसी” पर वीडियो समाप्त हो जाता है।


लल्लनटॉप ने माफी मांगते हुए लिखा है-

‘द लल्लनटॉप’ पर प्रसारित एक वीडियो में कुछ ऐसे शब्द और लहजे का इस्तेमाल किया गया, जो हमारे स्थापित मूल्यों के अनुसार नहीं थे. वह वीडियो हर प्लेटफॉर्म से हटा लिया गया है. ‘द लल्लनटॉप’ जेंडर सेंसिटाइजेशन पर हमेशा सजग रहा है और संवेदनशीलता हमारी प्राथमिकताओं में है. इस घटना ने हमें नए सिरे से आत्मवलोकन और सुधार का मौक़ा दिया है. हम सतर्क रहेंगे.

Screenshot of a Twitter post by The Lallantop in Hindi, containing a long paragraph about a video and its use of certain words/phrases.

भारत की महिला क्रिकेट टीम की शानदार जीत के बाद पाकिस्तानी टीम की लड़कियों को मां की गाली (प्रोक्सी अंदाज़ में) दी गई। यकीन न होने की कोई वजह नहीं है कि इस “कॉमेडी” को इंडिया टुडे ग्रुप के लल्लन टॉप ने चलाया था।
-हृदयेश जोशी, वरिष्ठ पत्रकार

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन