Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

वरिष्ठ पत्रकार अरविंद चतुर्वेदी तहलका मैगजीन के संपादक नियुक्त हुए!

वरिष्ठ पत्रकार अरविंद चतुर्वेदी चर्चित पत्रिका तहलका मैगजीन के संपादक (Editor) नियुक्त किए गये हैं। प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले अरविंद चतुर्वेदी देश के कई प्रमुख समाचार संस्थानों में शीर्ष संपादकीय पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

भड़ास4मीडिया से हुई बातचीत में उन्होंने इस ज्वाइनिंग की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्होंने कल बुधवार (17 जून 2026) को संपादकीय नेतृत्व की जिम्मेदारी संभाली है।

बता दें कि अरविंद ने चतुर्वेदी अपने लंबे पत्रकारिता करियर में कई राष्ट्रीय न्यूज नेटवर्क्स का नेतृत्व किया है। तहलका मैगजीन में वह संपादकीय रणनीति, खोजी पत्रकारिता और मल्टी-प्लेटफॉर्म कंटेंट प्रोडक्शन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

इससे पहले वह राष्ट्रीय हिंदी न्यूज चैनल न्यूज इंडिया 24×7 में एडिटर-इन-चीफ के पद पर कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने न्यूजरूम संचालन, प्राइमटाइम प्रोग्रामिंग और चैनल की संपादकीय दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा इंडिया डेली लाइव में मैनेजिंग एडिटर और इंडिया न्यूज में डिप्टी मैनेजिंग एडिटर के रूप में भी उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। इंडिया न्यूज में रहते हुए उन्होंने चुनावी कवरेज, प्राइमटाइम कार्यक्रमों और विशेष खोजी प्रोजेक्ट्स का नेतृत्व किया।

पत्रकारिता के साथ-साथ अरविंद चतुर्वेदी मीडिया उद्यमिता और डिजिटल रणनीति के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। वे एक स्थापित लेखक भी हैं और राष्ट्रीय नेतृत्व तथा क्षेत्रीय इतिहास पर आधारित कई चर्चित पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं।

उनकी प्रमुख पुस्तकों में ‘द रियल मोदी’, ‘मोदी का बनारस’ और ‘मां हीरा बेन और नरेंद्र’ शामिल हैं। इन पुस्तकों के माध्यम से उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन, व्यक्तित्व और राजनीतिक यात्रा से जुड़े विभिन्न पहलुओं को सामने लाने का प्रयास किया है।

मीडिया जगत में अरविंद चतुर्वेदी को एक ऐसे संपादक के रूप में देखा जाता है, जिन्होंने टीवी, डिजिटल और प्रिंट—तीनों माध्यमों में नेतृत्वकारी भूमिका निभाते हुए अपनी अलग पहचान बनाई है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन