Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अनूप कुमार अब ‘नेशन 27’ में निभाएंगे अहम जिम्मेदारी!

Professional portrait of a man in a black suit, blue shirt, and red tie, standing against a colorful geometric backdrop.

हिंदी टेलीविजन पत्रकारिता के चर्चित चेहरों में शामिल वरिष्ठ पत्रकार अनूप कुमार ने भारत एक्सप्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अब ‘नेशन 27’ के साथ नई पारी की शुरुआत की है, जहां उन्हें न्यूज़ एडिटर और सीनियर एंकर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अनूप कुमार पत्रकारिता जगत का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान न्यूज़18 और रिपब्लिक भारत जैसे प्रमुख समाचार संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। समाचार प्रस्तुति, चुनावी कवरेज और समसामयिक मुद्दों पर धारदार एंकरिंग के जरिए उन्होंने दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है।

एंकरिंग के साथ-साथ अनूप कुमार को न्यूज़रूम संचालन, स्क्रिप्ट लेखन और संपादकीय कार्यों का भी व्यापक अनुभव है। उनकी प्रभावशाली प्रस्तुति शैली और पत्रकारिता की गहरी समझ उन्हें हिंदी न्यूज इंडस्ट्री के प्रमुख चेहरों में शामिल करती है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन