Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

CNN-News18 और न्यूज18 डिजिटल के टेक्नोलॉजी एडिटर बने देबाशीस सरकार!

Smiling man in a blue blazer and white shirt wearing glasses, against an orange background.

वरिष्ठ टेक पत्रकार देबाशीस सरकार ने एक छोटे ब्रेक के बाद Network18 Media & Investments Limited में वापसी की है। उन्होंने CNN-News18 और News18 Digital में Technology Editor के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है।

देबाशीस सरकार ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी नई पारी की जानकारी साझा करते हुए कहा कि वह एक शानदार ब्रेक के बाद फिर से नेटवर्क18 परिवार का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित हैं।

नई भूमिका में उनका मुख्य फोकस नेटवर्क के लिए टेक्नोलॉजी कंटेंट-टू-कॉमर्स (Content-to-Commerce) रणनीति को विकसित करना और टेक्नोलॉजी कवरेज का विस्तार करना होगा। इसके अलावा उन्हें एक और अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है—लंबे समय से निष्क्रिय पड़े नेटवर्क18 के चर्चित टेक प्लेटफॉर्म Tech2 को फिर से सक्रिय करना और उसे नई दिशा देना।

टेक पत्रकारिता में लंबे अनुभव रखने वाले देबाशीस सरकार की वापसी को नेटवर्क18 के डिजिटल और टेक कंटेंट विस्तार की रणनीति के लिहाज से एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। Tech2 की दोबारा शुरुआत से भी टेक्नोलॉजी पत्रकारिता के क्षेत्र में नई हलचल देखने को मिल सकती है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन