Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

सोनी नेटवर्क से बतौर एंकर जुड़ीं युवा पत्रकार गरिमा भारद्वाज!

Young woman with long dark hair smiling at the camera, wearing a striped sleeveless top, in front of an orange patterned wall.

नोएडा। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (नोएडा कैंपस) की पूर्व छात्रा गरिमा भारद्वाज ने मीडिया जगत में नई उपलब्धि हासिल की है। वर्ष 2018-20 बैच की M.Sc. (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) की छात्रा रहीं गरिमा ने सोनी नेटवर्क के साथ अपने नए पेशेवर सफर की शुरुआत की है।

गरिमा इन दिनों इंग्लैंड में खेले जा रहे भारत-इंग्लैंड क्रिकेट सीरीज के कवरेज के लिए सोनी नेटवर्क के साथ बतौर एंकर जुड़ी हुई हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट दौरे पर एंकरिंग की जिम्मेदारी मिलना उनके करियर की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

सोनी नेटवर्क से जुड़ने से पहले गरिमा भारद्वाज ‘इंडिया न्यूज़’ में इंटर्नशिप कर चुकी हैं। इसके अलावा वह ‘द लल्लनटॉप’ में बतौर एंकर भी अपनी प्रस्तुति से पहचान बना चुकी हैं।


अश्विन मिश्रा-

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (नोएडा कैंपस), बैच 2018-20, M.Sc. (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) की पूर्व छात्रा गरिमा भारद्वाज को एक नई और शानदार शुरुआत के लिए ढेरों शुभकामनाएं।

TV broadcast of a sports talk show with two hosts standing on a cricket field, holding purple microphones; a guest appears in a split-screen on the right; Hindi captions run along the bottom.

गरिमा ने सोनी नेटवर्क (Sony Network) के साथ अपने नए सफर की शुरुआत की है। इस समय इंग्लैंड में चल रहे ‘भारत बनाम इंग्लैंड’ मैच के इस बड़े टूर पर वह बतौर एंकर सोनी नेटवर्क के साथ जुड़ी हैं।

इससे पहले गरिमा ‘इंडिया न्यूज़’ में इंटर्नशिप और ‘द लल्लनटॉप’ (The Lallantop) में बतौर एंकर अपनी बेहतरीन प्रतिभा दिखा चुकी हैं।

यह पूरे विश्वविद्यालय और विशेष रूप से हमारे M.Sc. EM विभाग के लिए बेहद गर्व की बात है। हमारे माननीय HOD डॉ. एस.पी. सर को भी इस उपलब्धि पर बहुत-बहुत बधाई, जिनके मार्गदर्शन में छात्र लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं।

विश्वविद्यालय के सभी जूनियर-सीनियर और सहपाठियों (सभी छात्रों) की तरफ से गरिमा को उनके इस नए और उज्जवल सफर के लिए ऑल द बेस्ट और बहुत-बहुत बधाई!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन