Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

असम ट्रिब्यून से संजुक्ता, आउटलुक से फजल, इंडियन एक्सप्रेस से वरुण की नई पारी!

मीडिया जगत में तीन महत्वपूर्ण पेशेवर बदलाव सामने आए हैं। संजुक्ता आचार्य, फजल रहीम और वरुण खंडेलवाल ने नए मीडिया संस्थानों के साथ अपनी नई पारी शुरू की है।


संजुक्ता आचार्य ने The Assam Tribune में सोशल मीडिया एग्जीक्यूटिव के रूप में जॉइन किया है। उन्होंने इस अवसर पर खुशी जताते हुए कहा कि वह संगठन की डिजिटल यात्रा में योगदान देने और नई सीख हासिल करने को लेकर उत्साहित हैं।


पत्रकार फजल रहीम ने Outlook Business मैगजीन में सीनियर कॉरेस्पॉन्डेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। इस भूमिका में वह कॉरपोरेट इंडिया से जुड़े विषयों पर लॉन्ग-फॉर्म रिपोर्टिंग करेंगे। उन्होंने उद्योग जगत के स्रोतों, कॉरपोरेट लीडर्स और मीडिया साथियों के साथ नए सिरे से जुड़ने की बात भी कही।


वहीं, वरुण खंडेलवाल ने द इंडियन एक्सप्रेस के साथ नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने बताया कि टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपने अनुभव के बाद अब वह इंडियन एक्सप्रेस की वीडियो मोनेटाइजेशन टीम का हिस्सा बने हैं। उन्होंने ब्रांड पार्टनर्स, एजेंसियों और मीडिया प्रोफेशनल्स के साथ नए सहयोग और अवसरों को लेकर उत्साह व्यक्त किया।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन