Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

बरेली के पत्रकार ने झूठे आरोपों में फंसाने और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाकर एसएसपी को सौंपा प्रार्थना पत्र!

बरेली। जिले के एक पत्रकार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बरेली को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि कुछ लोग उन्हें झूठे एवं मनगढ़ंत मामलों में फंसाने, मानसिक व आर्थिक रूप से प्रताड़ित करने तथा जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

प्रार्थना पत्र में पत्रकार बबलू सागर ने कहा है कि वह लंबे समय से निष्पक्ष एवं जनहित की पत्रकारिता कर रहे हैं। इसी कारण क्षेत्र के कुछ भू-माफिया, दबंग एवं असामाजिक तत्व उनसे रंजिश रखते हैं और उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने की साजिश कर रहे हैं।

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि हाल ही में उनके संज्ञान में एक कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग आई, जिसमें उन्हें फंसाने और नुकसान पहुंचाने जैसी बातें कही गई हैं। इसके बाद उन्होंने 29 जुलाई 2026 को अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) अकाउंट के माध्यम से पुलिस के उच्चाधिकारियों से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। उनका आरोप है कि इसके बाद उन्हें फोन पर धमकियां दी गईं और दबाव बनाकर सोशल मीडिया पोस्ट हटवाने का प्रयास किया गया।

प्रार्थना पत्र में आगे कहा गया है कि 31 जुलाई 2026 को उनके विरुद्ध झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगाते हुए एक शिकायत भी दी गई, जिसका उद्देश्य उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना और पुलिस पर दबाव बनाना है।

पत्रकार ने बताया उनके विरुद्ध झूठी मनगढ़ंत शिकायत करने वाले शिकायतकर्ता ने शिकायत करने से पहले फोन पर उनको व उनके गांव के विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल खंड गौ रक्षक दुर्वेश पाल सहित दोनों के बारे अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी थी जिसके बाद उनके विरुद्ध झूठी मनगढ़ंत शिकायत कर दी शिकायतकर्ता द्वारा दी गई धमकी का आडियो उनके पास है।

पत्रकार ने एसएसपी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने, कथित रूप से धमकी देने और झूठे आरोप लगाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

इसी तरह का शिकायती पत्र एसएसपी को भी भेजा गया है।

Formal Hindi letter scanned on a white page, showing recipient details, subject, body paragraphs, date 31/07/2026, and a bottom signature with a mobile number
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन