Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

Firstpost से जुड़े अब्बास मेहदी, इरफान आलम ने WION जॉइन किया

मीडिया जगत से दो पेशेवर बदलाव सामने आए हैं। पहली सूचना वीडियो पत्रकार अब्बास मेहदी की है और दूसरी जानकारी मोहम्मद इरफान आलम के बारे में है।


अब्बास मेहदी ने सोशल मीडिया पर अपनी नई जिम्मेदारी की जानकारी साझा करते हुए लिखा कि Firstpost Network of CNN-News18 के साथ जुड़ना उनके करियर का एक नया और रोमांचक अध्याय है। उन्होंने कहा कि अब तक उन्हें डॉक्यूमेंट्री, ब्रांडेड कंटेंट और न्यूज जैसे विभिन्न क्षेत्रों में काम करने का अवसर मिला है। अब वह देश के प्रमुख समाचार नेटवर्क में प्रभावशाली विजुअल स्टोरीटेलिंग के जरिए पत्रकारिता में योगदान देने को लेकर उत्साहित हैं।


वहीं, मोहम्मद इरफान आलम ने भी सोशल मीडिया पर WION से जुड़ने की घोषणा की। उन्होंने लिखा कि वह भारत के वैश्विक अंग्रेजी समाचार मंच WION (World Is One News) का हिस्सा बनकर बेहद खुश हैं। इरफान ने कहा कि यह मंच भारतीय दृष्टिकोण के साथ दुनिया भर की खबरें दर्शकों तक पहुंचाता है और वह इस नई जिम्मेदारी में सीखने, योगदान देने तथा वैश्विक न्यूज़रूम का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन