Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

बेनेट कोलमैन समूह में इस बड़े पद पर नोनिता कालरा की एंट्री!

Head-and-shoulders portrait of a woman in a black blouse beside The Times of India Bennett & Coleman emblem on a white background.

नई दिल्ली। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया का प्रकाशन करने वाली कंपनी बेनेट कोलमैन (BCCL) ने मीडिया और लग्जरी पब्लिशिंग जगत की वरिष्ठ प्रोफेशनल नोनिता कालरा (Nonita Kalra) को चीफ क्रिएटिव ऑफिसर (CCO) – लग्जरी, फैशन एंड लाइफस्टाइल नियुक्त किया है।

नोनिता कालरा के पास लग्जरी पब्लिशिंग, फैशन, लाइफस्टाइल, ब्रांड स्टोरीटेलिंग और कल्चरल प्रोग्रामिंग के क्षेत्र में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के St. Stephen’s College से हिस्ट्री (ऑनर्स) की पढ़ाई की और अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत India Today से की।

अपने लंबे करियर के दौरान वह The Independent, The Indian Express, ELLE India, Harper’s Bazaar India और हाल ही में Tata CLiQ Luxury में एडिटर-इन-चीफ जैसी अहम जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं।

नई भूमिका में नोनिता कालरा बीसीसीएल के लग्जरी, फैशन, लाइफस्टाइल और कल्चर से जुड़े क्रिएटिव विजन का नेतृत्व करेंगी। वह TOI, TIMS, OMS, 1838 और अन्य संबद्ध प्लेटफॉर्म्स पर नए क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स और बौद्धिक संपदाओं (Intellectual Properties) के विकास एवं विस्तार की जिम्मेदारी संभालेंगी।

इसके अलावा वह इवेंट्स, अवॉर्ड्स, फेस्टिवल, एग्जीबिशन और कम्युनिटी प्लेटफॉर्म्स जैसे बड़े आयोजनों की अवधारणा और क्यूरेशन करेंगी। साथ ही प्रमुख लग्जरी ब्रांड्स, सांस्कृतिक संस्थानों और क्रिएटर्स के साथ रणनीतिक साझेदारियां विकसित करने, क्रिएटिव टैलेंट को मेंटर करने तथा एडिटोरियल, OMS, टाइम्स एक्सपीरियंसेज, ब्रांड और कमर्शियल टीमों के बीच समन्वय को मजबूत करने की भी जिम्मेदारी निभाएंगी।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन