Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

इकोनॉमिक टाइम्स से अरुण पद्मनाभन और रायटर्स से निखिन के की नई पारी

वरिष्ठ पत्रकार Arun Padmanabhan ने The Economic Times जॉइन कर लिया है। उन्होंने यहां न्यूज एडिटर के रूप में नई पारी शुरू की है और संस्थान के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) वर्टिकल का नेतृत्व करेंगे।

सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा करते हुए अरुण पद्मनाभन ने लिखा कि वह अपने करियर के इस नए अध्याय को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने AI से जुड़े स्टार्टअप्स, शोधकर्ताओं, निवेशकों, नीति-निर्माताओं और इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले लोगों से जुड़ने की भी इच्छा जताई।


वहीं, पत्रकार Nikhin K ने अपने करियर की नई पारी की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि वह वैश्विक समाचार एजेंसी Thomson Reuters के बेंगलुरु ब्यूरो में कॉरेस्पोंडेंट के रूप में शामिल हो रहे हैं।

सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने संदेश में निखिन के ने कहा कि वह दुनिया की सबसे बड़ी समाचार एजेंसियों में से एक के साथ काम करते हुए नई चीजें सीखने और पेशेवर रूप से आगे बढ़ने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने इसे अपने पत्रकारिता करियर का महत्वपूर्ण पड़ाव बताया।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन