Connect with us

Hi, what are you looking for?

वेब-सिनेमा

पूर्व केंद्रीय मंत्री के साथ अतीक अहमद की एआई जेनरेटेड तस्वीर पर हाईकोर्ट सख्त, मेटा को कंटेंट हटाने का आदेश!

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी से जुड़े कथित एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) जनित वीडियो हटाने का आदेश दिया है। अदालत ने मेटा को निर्देश दिया कि ‘जन चौपाल पोस्ट’ द्वारा फेसबुक और इंस्टाग्राम पर प्रकाशित इन वीडियो को तत्काल हटाया जाए।

याचिका में दावा किया गया था कि एआई की मदद से तैयार किए गए इन वीडियो में सलीम इकबाल शेरवानी को प्रयागराज के दिवंगत गैंगस्टर अतीक अहमद के आपराधिक नेटवर्क के विस्तार में मददगार बताया गया है। शेरवानी ने इसे पूरी तरह झूठा, भ्रामक और उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाला बताया।

मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रथम दृष्टया माना कि ऐसे एआई-जनित वीडियो किसी व्यक्ति की छवि को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके बाद अदालत ने मेटा को निर्देश दिया कि फेसबुक और इंस्टाग्राम से संबंधित वीडियो हटाए जाएं।

यह आदेश ऐसे समय आया है जब एआई के जरिए बनाए जा रहे फर्जी वीडियो (डीपफेक) और भ्रामक सामग्री को लेकर कानूनी और नियामकीय चिंताएं लगातार बढ़ रही हैं। अदालत का यह फैसला डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एआई आधारित भ्रामक कंटेंट के खिलाफ एक महत्वपूर्ण हस्तक्षेप माना जा रहा है।


Portrait of a middle-aged man with gray hair and glasses, wearing a white shirt, posed against a white background.

दिल्ली उच्च न्यायालय ने पूर्व संघीय मंत्री को गैंगस्टर अतीक अहमद से जोड़ने वाले एआई वीडियो को हटाने का आदेश दिया
न्यायालय ने मेटा को इंस्टाग्राम और फेसबुक से प्रकाशित वीडियो हटाने का आदेश दिया।
दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को एआई-जनित वीडियो हटाने का आदेश दिया जिसमें दावा किया गया है कि समाजवादी पार्टी (एसपी) के नेता और पूर्व संघीय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी ने अल्लाहाबाद में एक गैंगस्टर के रूप में अतीक अहमद को बढ़ने में मदद की।
-जयप्रकाश सिंह, वरिष्ठ पत्रकार

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन