Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

सत्ता का अघोषित प्रवक्ता और गोदी एंकर अमीष देवगन इस चैनल या उस चैनल में रहे, क्या फ़र्क़ पड़ता है!

अभिषेक उपाध्याय-

मीडिया से बड़ी ख़बर- एथेनॉल पर वीडियो बनाने को लेकर कई एंकर्स को ऑफ एयर करने, और कुछ की नौकरी खा जाने वाले, गुलगुले संपादक जी का खुद का विकेट गिर रहा है।

दिया बुझ रहा है! जो कई चैनलों के head थे, वे एक चैनल की tail बनने जा रहे हैं!

शताब्दी वाली गाड़ी से उतरकर वे पैसेंजर वाली रेल बनने जा रहे हैं!!

कभी कभी आप चाटुकारिता का इतना शहद डाल देते हैं, कि खाना ‘लवणेन भोज्यं’ अर्थात नमक से रहित हो जाता है!

एथेनॉल पर वीडियो बनाने वालों का अहित सोचते सोचते एक रोज़ अपना ही अहित हो जाता है!!

सूत्र- मीडिया की बड़ी खबर पर ताज़ा अपडेट-

एथेनॉल के खिलाफ वीडियो बनाने की खातिर एंकरों को ऑफ एयर करने वाले गुलगुले संपादक जी ने इस्तीफ़ा दे दिया है।

“18” महापुराणों में वर्णित ज्ञान के कतरे-कतरे से वंचित और सिर्फ़ सत्ता चाटुकारिता पुराण से आच्छादित, संपादक जी ने ‘टाइम्स’ स्क्वायर के नामराशि चैनल से ऑफर लेटर ले लिया है।

मगर वे अभी भी अनमने से हैं!

मैनेजमेंट की ओर से रोकने की कोई भी कोशिश न होने से सकते में हैं, फिर भी posturing में तने-तने से हैं।

संपादक जी 9 बजे के स्लॉट की ख्वाहिश की सनक हैं!

वे ‘लवणेन भोज्यं’ की आधुनिक पत्रकारिता के जनक हैं!!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन