Connect with us

Hi, what are you looking for?

टीवी

क्या ‘लवणेन भोज्यं’ की व्याख्या बना अमिश देवगन को चैनल से निकाले जाने की वजह?

टीवी पत्रकार और न्यूज18 इंडिया के चर्चित एंकर अमिश देवगन ने कथित तौर पर नेटवर्क18 से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं की माने तो अमिश देवगन को चैनल से निकाला गया है। इसके बाद उन्होंने अपने इस्तीफे की खबरें प्लांट करवाईं।

इस बीच सोशल मीडिया जगत में यह भी चर्चा है कि उनके इस्तीफे के पीछे हाल ही में प्रसारित ‘लवणेन भोज्यं’ शब्द वाले वीडियो को लेकर उपजा विवाद एक बड़ी वजह हो सकता है। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और न ही इस संबंध में अमिश देवगन या नेटवर्क18 की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है।

Hindi social post claiming media anchors are being taken off air; shows 'Show translation' and timestamp with views

अमिश देवगन पिछले कई वर्षों से न्यूज18 इंडिया का प्रमुख चेहरा रहे हैं। उनके प्राइम टाइम शो ‘आर-पार’ और सत्ता पक्ष के लिए आक्रामक एंकरिंग शैली ने उन्हें हिंदी टीवी पत्रकारिता में अलग पहचान दिलाई है। ऐसे में उनके संभावित इस्तीफे और अगली पारी को लेकर मीडिया इंडस्ट्री में काफी चर्चा है।

दो दशक से अधिक के पत्रकारिता अनुभव वाले अमिश देवगन इससे पहले हिंदुस्तान टाइम्स और जी मीडिया में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। मई 2014 से नवंबर 2015 तक वह जी बिजनेस के चीफ एडिटर रहे, जबकि जी मीडिया में उन्होंने डिप्टी एडिटर, एडिटर (आउटपुट) और एडिटर स्पेशल प्रोजेक्ट्स जैसे पदों पर भी काम किया।

फिलहाल सभी की नजर इस बात पर है कि अमिश देवगन अपने इस्तीफे की आधिकारिक घोषणा कब करते हैं और उनकी अगली पारी किस मीडिया संस्थान के साथ शुरू होती है। वहीं, मीडिया के कुछ स्रोतों द्वारा यह खबर भी है कि देवगन टाइम्स नाउ नवभारत जा रहे हैं।

Related News…

सत्ता का अघोषित प्रवक्ता और गोदी एंकर अमीष देवगन इस चैनल या उस चैनल में रहे, क्या फ़र्क़ पड़ता है!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन