Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

इंडिया टुडे से शिवांशी शुक्ला की नई पारी, दैनिक भास्कर में अमित कुमार सिंह की नियुक्ति

शिवांशी शुक्ला ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडिया टुडे ग्रुप के साथ अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की है। वह ग्रुप में सब-एडिटर के पद पर काम कर रही हैं। शिवांशी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस नई पारी की जानकारी साझा की।

उन्होंने बताया कि इंडिया टुडे ग्रुप से जुड़े उन्हें करीब दो महीने हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रतिष्ठित मीडिया हाउस में करियर शुरू करना उनका सपना था, जो अब साकार हुआ है। उन्होंने इस मौके को अपने लिए बेहद खास और यादगार बताया।


दैनिक भास्कर ग्रुप ने अमित कुमार सिंह को नेशनल हेड–गवर्नमेंट डिजिटल बिजनेस नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के साथ वह ग्रुप के सरकार-केंद्रित डिजिटल मीडिया कारोबार को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी संभालेंगे।

नई भूमिका में अमित कुमार सिंह गवर्नमेंट डिजिटल बिजनेस की राष्ट्रीय स्तर पर ग्रोथ, रणनीतिक पहलों और सरकारी हितधारकों के साथ संबंधों को मजबूत करने पर काम करेंगे। इसके अलावा वह दैनिक भास्कर डिजिटल की पब्लिक सेक्टर इकोसिस्टम में मौजूदगी बढ़ाने की दिशा में भी काम करेंगे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन