Connect with us

Hi, what are you looking for?

टीवी

अर्नब जैसे बड़बोले दरबारी ही मोदी की असली परेशानी हैं- प्रशांत टंडन

Split-screen with a male news anchor in a suit on top (glasses, dark hair) and a female guest in a white top on bottom; caption reads 'how many stanzas are'.

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के एडिटर इन चीफ अर्णब गोस्वामी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। दो मिनट से ज्यादा अवधि के इस वीडियो में गोस्वामी जंतर-मंतर पर जेन जी आंदोलन से चर्चा पाई रिया अहीर से वंदे मातरम पर सवाल पूछ रहे हैं। लेकिन अर्णब को खुद नहीं पता कि वंदे मातरम है क्या…? यह वीडियो कुछ वैसा ही बन पड़ा है जैसा अमिश देवगन का लवणेन भोज्यम था। देखिए नीचे


प्रशांत टंडन-

बड़बोले दरबारी मोदी की असली परेशानी हैं:

जंतर मंतर का जेन ज़ी नरेंद्र मोदी को “56 इंच का छोटा बंदर” बना कर उनका अवतारी ब्रांड ध्वस्त कर चुका है – रही सही कसर अर्नब गोस्वामी जैसे गोदी एंकर पूरा देंगे. मुंबई के जेन ज़ी प्रोटेस्ट का चेहरा बनी रिया अहीर के साथ जिस बदतमीज़ी से ये गोदी एंकर पेश आया वो जेन ज़ी का गुस्सा इसके मालिक के प्रति और बढ़ायेगा.

कल ही पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पर 6 घंटे धरना देकर पेलेट गन मामले में FIR करा कर राहुल गांधी बड़ा स्कोर कर चुके हैं, आज पुणे में पुलिस के “कर्फ्यू” ड्रामे के बावजूद ‘छात्रों की गूंज’ कर रहे हैं जिसमे सिर्फ लड़कियां होंगी – जो युवाओं के आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं.

इन गोदियों का 76 साल का मालिक रात 12 बजे इंस्टाग्राम पर “हैलो फ्रैंडस” रील्स बना रहा है दरबारी जंतर मंतर पर जो हुआ उसकी खीज निकालने की मूर्खता कर रहे हैं.

दरअसल अर्नब गोस्वामी जैसे बड़बोले दरबारी मोदी की असली परेशानी हैं. मोदी इनसे छुटकारा पा पायेंगे? सिर्फ पार्टी के अंदर की टीम बदलने से काम नहीं चलेगा.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन