Connect with us

Hi, what are you looking for?

राजस्थान

ABP न्यूज़ के पत्रकार ने भजन सरकार की शिक्षा व्यवस्था की पूरी कलई खोल दी, देखें वीडियो

राजस्थान के जयपुर जिले के रामपुरा-कंवरपुरा क्षेत्र में सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनकी टीम के साथ ग्रामीणों के विरोध और कथित मारपीट का मामला सामने आया था। CJP ने आरोप लगाया था कि इस घटना के पीछे बीजेपी कार्यकर्ताओं का हाथ है। वहीं, अब इसी स्कूल से जुड़ी एबीपी न्यूज की ग्राउंड रिपोर्ट में स्कूल की स्थिति और स्थानीय स्तर पर सामने आए सवालों को प्रमुखता से उठाया गया है। रिपोर्ट ने सरकारी स्कूलों की जमीनी हकीकत और व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।


बेहद शर्मनाक.
ये वीडियो देख कर साफ़ लगता है कि शिक्षा मंत्री और स्थानीय MLA के लोगों ने ही आज कॉक्रोचेस पर हमला करवाया होगा.
मकसद वीडियो देखकर समझ में आता है. वहां इतनी खराब हालत में चल रहे स्कूल को कैमरों से बचाने के लिए आशुतोष रंका और CJP के कार्यकर्ताओं के साथ मार पीट और धक्का-मुक्की की गई.
इसमें ‘गाँव वालों’ ने जैसी बातें बताईं हैं, उससे भी साफ़ हो रहा है कि ये हमला ‘कथित गाँववालों’ ने किया.
सवाल है, क्या ऐसी मारपीट से स्कूल ठीक हो जाएगा?
हां, CJP वाले वहां पहुँचते तो ज़रूर राज्य सरकार पर दबाव पड़ता.
-दिबांग, वरिष्ठ पत्रकार

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन