Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

वाराणसी से प्रकाशित होगा लोकसत्य दैनिक, विभूति नारायण चतुर्वेदी को जिम्मेदारी!

Man with rectangular glasses and mustache resting his chin on his hand, looking at the camera in a close-up shot.

लोकसत्य मीडिया प्रा लि ने उत्तर प्रदेश में अपना विस्तार करते हुए दैनिक समाचार पत्र लोकसत्य का तीसरा स॔स्करण वाराणसी से प्रकाशित करने का फैसला किया है। इसके लिए वरिष्ठ पत्रकार विभूति नारायण चतुर्वेदी को जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

विभूति नारायण चतुर्वेदी इससे पहले राष्ट्रीय सहारा में यूनिट और संपादकीय हेड थे। वह पीटीआई, यूएनआई, अमर उजाला, आज, इंडिया न्यूज, सहारा टीवी नेटवर्क में महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। बीएचयू से पढाई करने वाले विभूति के पास पत्रकारिता का तीन दशक का राष्ट्रीय और क्षेत्रीय अनुभव है।

लोकसत्य वाराणसी से अपना नया संस्करण शुरू कर रहा है। यह अखबार दिल्ली, लखनऊ, मेरठ, देहरादून, भोपाल, मुंबई, चंडीगढ़, रायपुर जैसी जगहों से प्रकाशित होता है। यह उर्दू में भी कुछ स्थानों पर छपता है।

वाराणसी में अख़बार की शुरुआत को अंतिम रूप देने कंपनी के निदेशक और प्रधान संपादक के नेतृत्व में एक टीम इस महीने के आखिरी सप्ताह वाराणसी पहुंचने वाली है। लोकसत्य समूह वाराणसी में अपनी प्रिंटिंग सुविधा स्थापित करेगा और अपने वाराणसी संस्करण से पूर्वांचल के सभी जिलों तक पहुंचेगा।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन