Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

हापुड़ की BSA दीपा भाटी ने यूट्यूबरों के स्कूल में घुसने पर लगाई रोक, देखें आदेश

Portrait of a smiling woman in a pink saree standing against a blue wall behind her.

कॉक्रोचों की मूवमेंट का असर अब उत्तर प्रदेश में भी फैल रहा है। पहले राजस्थान में सरकारी कारिंदों ने बाहरी लोगों (पत्रकार-यूट्यूबर्स) के स्कूलों में प्रवेश पर रोक लगाई थी। अब यह कहानी उत्तर प्रदेश में भी प्रवेश कर चुकी है। हापुड़ की जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपा भाटी ने एक अजब गजब फरमान जारी किया है। हालांकि हापुड़ का ये कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी प्रदेश के कुछ जिलों में शिक्षा विभाग की तरफ से ऐसे फरमान सामने आते रहे हैं। नीचे पढ़िए….


Official Hindi government document on district education office letterhead with date, stamp, and signature (administrative notice)

UP- हापुड़ की बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपा भाटी ने यूट्यूबर्स और बाहरी लोगों के सरकारी स्कूलों में आने पर रोक लगा दी है. भाटी का कहना है कि इस तरह के अनाधिकृत प्रवेश से स्कूल की पढ़ाई व्यवस्था प्रभावित होती है.
CJP ने 15 अगस्त से स्कूलों की दुर्दशा को एक्सपोज करने के लिए देश भर में आंदोलन चलाया हुआ है. सरकारें इससे बहुत बुरी तरह डरी हुई है. हर प्रदेश में स्कूलों की बदतर स्थिति सामने आने से सरकारों की छवि खराब हो गयी है.
BSA दीपा भाटी ने सिर्फ यूट्यूबर्स पर यह रोक लगाई है. इंस्टाग्राम और फेसबुक के लिए कुछ भी आदेश में उल्लखित नही है. अखबार और TV मीडिया पर भी किसी तरह की रोक का जिक्र आदेश में नही है.
दीपा भाटी ने यह भी कहा है छात्रों के स्कूल में आ जाने के बाद स्कूल के दरवाजे बंद कर दिये जाये.
-नरेंद्र प्रताप, पत्रकार

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन