Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

जीवन के 50वें वर्ष में प्रवेश करने वाले आलोचक संपादक और मित्र पल्लव को अनंत शुभकामनाएं- विष्णु नागर

Four adults posing outdoors in a mountainous area, wearing traditional Indian clothing.

विष्णु नागर-

आज पल्लव का जन्मदिन है। गांधी जी का जन्मदिन ही इनका प्रकटीकरण दिवस भी है, यह भी कम संयोग की बात नहीं, इसीलिए लेखक- आलोचक- संपादक- प्रोफेसर होते हुए भी वे सूफ़ी हैं। कोई ऐब इन्होंने पाला नहीं।

संयोग से पिछले दो दिन हम और ये साथ रहे। देहरादून आते- जाते समय रहे। वहां भी साथ रहते समय दुनिया भर की बातें होती रहीं। वे जिंदादिल इंसान हैं। उनके मृदु और जिज्ञासु स्वभाव के कारण उनका परिचय क्षेत्र बहुत विस्तृत है।

स्वयं प्रकाश जैसे बड़े कथाकार से सबसे अधिक लगाव रखने वाले आज वही हैं और उनकी सभी रचनाएं सामने आएं, इसके लिए वे निरंतर प्रयासरत रहे हैं। उनके शोधग्रंथ का विषय भी स्वयं प्रकाश का रचना संसार था, जिसकी वजह से वह डा. पल्लव भी कहलाते हैं। असगर वज़ाहत भी उनके प्रिय रचनाकारों में हैं। वे निरंतर सक्रिय रहते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित हिंदू कालेज में अध्यापन के अलावा वह ‘बनास जन’ त्रैमासिक के संपादक भी हैं। प्रेमचंद की कहानियों के आधार पर उनके विषयवार निकले अनेक संकलनों के और अन्य अनेक ग्रंथों के संपादक हैं। यह भी पता चला कि उनकी शुरुआत एक कवि के रूप में हुई थी। आज भी कुछ- कुछ लिखते हैं पर सामने लाते नहीं। एक बच्ची के रोचक किस्से उन्होंने लिखे हैं और वे भी पुस्तक रूप में जल्दी सामने आने वाले हैं।

उनसे एक ही शिकायत है कि हमारे यहां यदा-कदा बनने वाली मूंगफली की चक्की का एक बार स्वाद चख कर उसके मुरीद बनने के बावजूद दूसरी बार निमंत्रित करने पर भी नहीं आ सके। हमने उनका यह ‘अपराध’ माफ़ कर दिया है- पिछले दो दिनों की संगत में!

जीवन के पचासवें वर्ष में प्रवेश करने वाले इस आलोचक संपादक और मित्र को अनंत शुभकामनाएं।

नीचे दिया गया चित्र एकदम ताज़ा है। परसों का है, जब Rajeevnayan Bahuguna Reborn हमें अपने साथ नरेन्द्र नगर से भी आगे ले गए थे और बरसों बाद हमने उनकी आवभगत में उत्तराखंड के प्राकृतिक सौंदर्य का पान करने के साथ एक सुंदर रेस्तरां में बहुत स्वादिष्ट भोजन किया था। इसमें पल्लव, बहुगुणा जी, श्रीमती नागर और ‘श्रीमान ‘ नागर दिखाई दे रहे हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन