Connect with us

Hi, what are you looking for?

पंजाब

जालंधर में पत्रकार पर चली गोलियां, गनर ने भी की जवाबी फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

Two people inspect a white SUV at night; one in uniform shines a light at the driver's door.

पंजाब के जालंधर जिले में पत्रकार अमृत भाखड़ी पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, बीती रात फिल्लौर में दो हमलावरों ने उनकी कार पर फायरिंग की। हमले के दौरान गोली उनके बेहद करीब से गुजरी, लेकिन गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गए।

बताया जा रहा है कि अमृत भाखड़ी अपनी कार से गोराया से फिल्लौर जा रहे थे। उनके साथ गनमैन भी मौजूद था। इसी दौरान रात करीब 11 से 12 बजे के बीच दो हमलावरों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाते हुए गोलियां चलाईं। फायरिंग में कार के शीशे टूट गए।

पंजाब केसरी की वेबसाइट में पब्लिश खबर के अनुसार, हमले के दौरान पत्रकार के साथ मौजूद गनमैन ने भी जवाबी फायरिंग की। इसके बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हमले में 9 एमएम के हथियार का इस्तेमाल किया गया।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि, अभी तक हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पत्रकार को निशाना बनाकर की गई इस फायरिंग के मामले में हमलावरों के मकसद और उनकी पहचान को लेकर स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन