Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

पंजाब

साधकों ने दबोचा पंजाब केसरी का पत्रकार

लुधियाना : अक्सर विवादों में रहने वाले पंजाब केसरी के मालिकों की तरह उसके पत्रकार भी किसी न किसी मामले में विवादों में घिरे रहते हैं। अब लुधियाना से पंजाब केसरी का पत्रकार प्रदीप गुप्ता एक धाíमक कार्यक्रम में दखलांजली के चले विवादों में आ गया है।नौलखा बाग कालोनी स्थित श्रीराम शरणम् आश्रम में पिछले कई दिनों से ट्रस्टियों व साधकों के बीच चल रहे विवाद में शनिवार को दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए।

साधकों को आश्रम में सत्संग व धार्मिक गतिविधियां करने से रोक रहे ट्रस्टियों में शामिल पंजाब केसरी/जगबाणी के पत्रकार प्रदीप गुप्ता व उनका साथ देने वालों को साधकों ने दबोच लिया। मौके पर ए.सी.पी. (सैंट्रल) दीपक हिलोरी, थाना डिवीजन नंबर तीन प्रभारी राजिंदरकुमार पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने स्थिति को काबू में किया। साधकों का आरोप था कि उक्त पत्रकार व उनके सहयोगी धार्मिक स्थल की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे हैं और दखलांदाजी कर साधकों को धार्मिक गतिविधियों से रोक रहे हैं।

आश्रम के साधकों राम विनोद, धीरज कुमार, हनी, सोनू जुनेजा, रिशु दुग्गल, सुंदर लाल, राजीव गुप्ता, दीपक तुल्ली, सागर दुग्गल, कीमती लाल, रोशन लाल, सोहन लाल, जय वीर, विजय कुमार, अतुल विज, मदन लाल, सरिता धवन, पिंकी बत्र, दर्शना सचदेवा, कुसुम गोयल, फूलां रानी, प्रवेश विज, कमलेश दुग्गल, राज लांबा का आरोप है कि उक्त पत्रकार बार-बार धौंस दिखाकर धार्मिक गतिविधियों में अडंगा डाल रहा था। साधकों का यह भी कहना है कि पत्रकार की शिकायत वे पंजाब केसरी के मुख्य संपादक विजय चोपड़ा से भी कई बार कर चुके हैं, लेकिन उन्होंने सुनवाई नहीं की। उधर, लोगों का विरोध ङोल रहे ट्रस्टियों ने खुद को सही बताते हुए पुलिस को शिकायत सौंप दी है। (साभार- दैनिक सवेरा अखबार)

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन