Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

मीडिया में नया प्रयोग : ‘रविवार दिल्ली’ मैग्जीन का हर अंक अब भड़ास पर भी उपलब्ध रहेगा

दिल्ली से प्रकाशित राष्ट्रीय मैग्जीन ‘रविवार दिल्ली’ का डिजिटल एडिशन अब भड़ास4मीडिया डॉट कॉम पर भी उपलब्ध रहेगा. इसके लिए भड़ास के संपादक यशवंत सिंह और रविवार दिल्ली मैग्जीन के मुख्य संपादक प्रमोद कुमार शर्मा के बीच एक समझौता हुआ है. इस आपसी सहमति के तहत रविवार दिल्ली का लैटेस्ट डिजिटल एडिशन पीडीएफ फार्मेट में भड़ास4मीडिया डॉट कॉम पर अपलोड किया जाएगा.

इसके बदले ‘रविवार दिल्ली’ हर महीने भड़ास4मीडिया को एक न्यूनतम शुल्क मुहैया कराएगा. इसी क्रम में रविवार दिल्ली का लैटेस्ट नवंबर के अंक का डिजिटल वर्जन यहां दिया जा रहा है. नीचे प्रकाशित मैग्जीन के फ्रंट पेज पर क्लिक करें और पूरी पत्रिका का अवलोकन करें.

ज्ञात हो कि ‘रविवार दिल्ली’ मैग्जीन में देश के तेजतर्रार पत्रकारों और सियासत से लेकर अर्थनीति पर महीन नजर रखने वाले विश्लेषकों की रिपोर्ट प्रकाशित होती है. अपने तेवर और कलेवर के कारण यह पत्रिका भारत की राजनीति को समझने के लिए एक जरूरी मंच है.

इस प्रयोग के बाबत ‘रविवार दिल्ली’ के प्रधान संपादक प्रमोद कुमार शर्मा का कहना है- आज के डिजिटल जमाने में प्रिंटेड मैग्जीन का बहुआयामी प्रसार करते हुए एक बड़ा पाठक वर्ग कनेक्ट करने के लिए भड़ास जैसे खूब पढ़े जाने वाले चर्चित डिजिटल मंच का इस्तेमाल काफी कारगर रहेगा, ये उम्मीद करता हूं.

भड़ास के संपादक यशवंत कहते हैं-”डिजिटल होते इस दौर में प्रिंटेड वर्जन को बड़ा पाठकवर्ग दिला पाना एक चुनौती है. भड़ास जैसे मंच का प्रिंट मीडिया अपने ब्रांड के लिए सकारात्मक इस्तेमाल कर सकता है. उम्मीद है कि ‘रविवार दिल्ली’ के साथ शुरू हुआ यह प्रयोग प्रिंट और डिजिटल मीडिया की जुगलबंदी का नया आयाम पेश करेगा.”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन