Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर में 21 को पत्रकार समागम

अनिल चमड़िया, किशन कालजयी, प्रसून ललांत आदि पत्रकारिता पर विचार मंथन करेंगे…

प्रयागराज : राम-केवट मिलन स्थली, श्रृंगी ऋषि की तपस्थली श्रृंगवेरपुर धाम में 21 नवम्बर को दिग्गज पत्रकारों का जुटान होने जा रहा है. श्रृंगवेरपुर गंगातट पर 19 नवम्बर से शुरू होने जा रहे पांच दिवसीय राष्ट्रीय रामायण मेला में तीसरे दिन 21 नवम्बर को पत्रकार-समागम एवं विचार मंथन का आयोजन किया गया है.

इस समागम में दिल्ली से जनमीडिया के संपादक व प्रखर विचारक अनिल चमड़िया, सबलोग के संपादक किशन कालजयी, जनसत्ता के वरिष्ठ पत्रकार प्रसून लतांत, भड़ास 4 मीडिया के संपादक यशवंत सिंह के अलावा लखनऊ से रतिभान त्रिपाठी (पॉलिटिकल एडीटर/यूपी स्टेट हेड-देशबंधु) के अलावा पूर्व में एनडीटीवी से जुड़े रहे डॉ.अमितेश कुमार, डॉ.संतोष भदौरिया शामिल होंगे.

भारतीय राष्ट्रीय महासंघ के बैनर तले सुबह 9 बजे से शुरू होने वाले इस आयोजन में विचार गोष्ठी भी होगी जिसका विषय ‘पत्रकारिता के बदलते आयाम, बदलता भविष्य’ रखा गया है. भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक भगवान प्रसाद उपाध्याय और राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र ने बताया कि कार्यकम की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.

महासंघ की पत्रिका ‘साहित्यांजली प्रभा’ का विमोचन और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान भी किया जाएगा. कार्यक्रम का प्रभारी सबलोग के यूपी ब्यूरो एवं प्रयागराज मण्डल के महासचिव शिवाशंकर पाण्डेय को बनाया गया है. पत्रकार समागम को दो अलग-अलग सत्रों में बाँटा गया है. पहला सत्र सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर दो बजे और दूसरा सत्र दोपहर ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक होगा.

प्रयागराज से शिवाशंकर पाण्डेय की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन