Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

स्टिंग-दर-स्टिंग : अब आसिफ उछालेंगे संजय सिंह की टोपी

नई दिल्ली। अब कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान ने नया दावा कर हलचल मचा दी है। आसिफ का कहना है कि उनकी संजय सिंह से मुलाकात हुई थी और उन्होंने इसका स्टिंग भी किया था। जल्द इसे लोगों के सामने लाऊंगा।

नई दिल्ली। अब कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान ने नया दावा कर हलचल मचा दी है। आसिफ का कहना है कि उनकी संजय सिंह से मुलाकात हुई थी और उन्होंने इसका स्टिंग भी किया था। जल्द इसे लोगों के सामने लाऊंगा।

आसिफ मोहम्मद खान ने कहा कि संजय सिंह से मेरी मुलाकात हुई थी। संजय सिंह में नोएडा में एक पत्रकार के घर पर बुलाया था। हमें कहा गया था कि आपको मंत्री बना दूंगा और ज्यादातर विधायकों को किसी ना किसी बोर्ड का अध्यक्ष बना दूंगा। आप 8 में से 6 मुस्लिम विधायक हैं और बीजेपी की सरकार बनाने में मदद न करें। इस बैठक में केजरीवाल भी आने वाले थे, लेकिन बताया गया कि उनकी तबियत खराब है। आप कांग्रेस में माहौल बनाइए हमारी सरकार बनाने के लिए। उस मीटिंग में दो अनजान लोगों के साथ संजय पहुंचे। उन्होंने कहा कि अपना मोबाइल बाहर रख लीजिए हम भी रख लेते हैं। हम चाहते हैं कि ये बातें कहीं बार ना जाए। मैंने और उन तीनों ने ऐसा ही किया। मुझे डर था कि कहीं संजय मेरा स्टिंग ना कर रहे हों और कहें कि ये हमारे पास आए थे।

मैंने एक घड़ी लगा ली थी, जिसमें रिकॉर्डिंग सिस्टम लगा हुआ था। संजय ने कहा कि आप कांग्रेस में मजबूत स्थान रखते हैं, आप हमारी बात हाईकमान तक पहुंचा सकते हैं। हमसे गलती हुई है और हमने माफी भी मांग ली है। मैं उसी वक्त कांग्रेस ऑफिस गया, लवली जी, हारुन जी से बात की। तब उन्होंने कहा कि ये संभव नहीं है। ऐसा ऑफर लेकर फिर मत आइएगा। अगले दिन फिर पत्रकार का फोन आया मीटिंग के लिए। दुबारा हमारी मुलाकात हुई। तब संजय ने कहा कि हमने लेफ्टीनेंट को चिट्ठी लिखी है। अगर हमारी सरकार नहीं बनी तो बीजेपी की सरकार बन जाएगी। संजय ने कहा कि आप 8 में से 4 मुसलमान विधायक हैं। आप लोगों की जिम्मेदारी है कि बीजेपी की सरकार न बनने दें। आप 2 और विधायकों को तोड़कर आ जाएं। अगर आप ये काम करते हैं तो आपको मंत्री बना देंगे। बाकी 5 विधायकों को कहीं चेयरमैन बना देंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन