Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

उमेश डोभाल स्मृति एवं सम्मान समारोह 24-25 मार्च को पौड़ी में

रुद्रपुर (उत्तरांचल) : इस बार उमेश डोभाल स्मृति एवं सम्मान समारोह पौड़ी में होगा। 1989 में शराब माफिया ने प्रखर पत्रकार उमेश डोभाल की हत्या कर दी थी। उनकी याद में उमेश डोभाल स्मृति ट्रस्ट हर साल राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में समारोह का आयोजन करता है। इसमें पत्रकारिता, जनसरोकारों, साहित्य, कला, रंगकर्म आदि से जुड़े लोग सम-सामयिक और अन्य मुद्दों पर गंभीर विचार-विमर्श करते हैं और विविध क्षेत्रों में जनसरोकारी कार्य करने वालों को सम्मानित, पुरस्कृत किया जाता है। 24 एवं 25 मार्च को आयोजित होने वाले पत्रकार उमेश डोभाल रजत जयंती समारोह में गिरीश तिवारी ‘गिर्दा ’ जन कवि सम्मान  कवि निरंजन सुयाल को दिया जाएगा। इसके अलावा प्रिंट, इलैक्ट्रोनिक मीडिया में दिया जाने वाला पुरस्कार नेहा पंत, पंकज गैरोला और सोशल मीडिया में चंद्रशेखर कगरेती को विशिष्ठ सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। 

ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष विमल नेगी और महामंत्री ललित मोहन कोठियाल ने बताया कि उमेश डोभाल रजत जयंती समारोह में उमेश डोभाल स्मृति सम्मान पुरातत्वविद और इतिहासकार डा. यशवंत कठौच को, राजेंद्र रावत राजू जन सरोकार सम्मान समाजसेवी धूम सिंह नेगी को देने की घोषणा पहले की जा चुकी है। उन्होंने पत्रकारिता, साहित्य, कला, रंगकर्म, शिक्षा, समाजसेवा आदि से जुड़े लोगों से इस आयोजन में बढ़-चढ़ कर भागीदारी करने की अपील की है।

गिरीश तिवारी ‘गिर्दा ’ जनकवि सम्मान कवि निरंजन सुयाल को देने, डा. उमा शंकर थपलियाल और भवानी शंकर थपलियाल को मरणोपरांत विशिष्ठ सम्मान से सम्मानित करने, प्रिंट मीडिया का विशिष्ठ सम्मान देहरादून की नेहा पंत, इलेक्ट्रानिक मीडिया का विशिष्ठ सम्मान पौड़ी के पंकज गैरोला और सोशियल मीडिया का विशिष्ठ सम्मान हल्द्वानी के चंद्रशेखर कगरेती को देने का फैसला लिया गया है। 

इस बार समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हरीश रावत करेंगे। समकालीन तीसरी दुनिया के संपादक आनंद स्वरूप वर्मा मुख्य वक्ता होंगे। समारोह के अंतर्गत 24 मार्च को फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन, सांस्कृतिक जुलूस, नवांकुर नाट्य समूह, बेला थिएटर दिल्ली के कलाकार नाटक का मंचन करेंगे। उमेश डोभाल स्मृति समारोहों पर एक लघु फिल्म प्रदर्शित की जाएगी। 25 मार्च को सम्मान समारोह का उद्घाटन, स्मारिका का विमोचन, व्याख्यान कार्यक्रम और परिचर्चा होगी।

रुद्रपुर में एक बैठक में उमेश डोभाल स्मृति एवं सम्मान समारोह में भागीदारी और सहयोग पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में बीसी सिंघल, अयोध्या प्रसाद ‘भारती’, मुकुल, खेमकरण सोमन आदि शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि यह समारोह 2011 में रुद्रपुर में एवं विगत वर्ष गैरसैंण में आयोजित किया गया था।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन