Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

वीमन जर्नलिस्ट डे पर स्त्री-विमर्श और पांच महिला पत्रकारों का सम्मान पांच अप्रैल को

जयपुर : महिलाओं के जीवन में होने वाले संघर्षों को रेखांकित करती व्याख्यानमाला में स्त्री संघर्ष पर विमर्श और चिंतन करने के लिए महिला मुद्दों की प्रखर लेखिका मैत्रेयी पुष्पा गुलाबी नगर आ रही हैं। नेक्सजेन की ओर से मनाए जाने वाले इंटरनेशनल वीमन जर्नलिस्ट डे के अवसर पर 5 अप्रेल 2015 को कानोडिया गर्ल्स कॉलेज में आयोजित व्याख्यानमाला में मैत्रेयी पुष्पा के अलावा ब्रॉडकास्ट एडीटर्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेट्री एवं वरिष्ठ पत्रकार एन.के. सिंह ‘‘पत्रकारिता में महिलाओं की भूमिका, चुनौतियां एवं नये आयाम’’ विषय पर अपने विचार प्रकट करेंगे। 

बुधवार को इंटरनेशनल वीमन जर्नलिस्ट डे का लोगो जारी किया गया। 

नेक्सजेन के डायरेक्टर अरशद हुसैन के अनुसार पत्रकारिता का क्षेत्र महिलाओं के लिए सदैव चुनौतीपूर्ण रहा है और इस क्षेत्र में महिलाओं ने अदम्य साहस और समर्पण भावना से कार्य कर कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। चुनौतियों से लबरेज पत्रकारिता के क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका एवं समर्पण को सम्मान देने के लिए प्रतिवर्ष 5 अप्रेल को बतौर इंटरनेशनल वीमन जर्नलिस्ट डे मनाने की पहल नेक्सजेन ने की है। इस पहल को अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर समर्थन मिला है और इसे देश-दुनिया में विभिन्न स्थानों पर लोग इस इनीशिएटिव का स्वागत कर रहे हैं। 

इस अवसर पर आयोजित समारोह में पांच महिला पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। नेक्सजेन के डायरेक्टर अरशद हुसैन ने कहा है कि चूंकि यह पहल जयपुर से अन्तराष्ट्रीय मंच पर की गई है, इसलिए इस साल राजस्थान की महिला पत्रकारों को प्रथम ‘‘नेक्सजेन वीमन जर्नलिस्ट अवॉर्ड-2015’’ से नवाजा जाएगा। इस वर्ष नेक्सजेन वीमन जर्नलिस्ट अवॉर्ड से सम्मानित होने वाली राजस्थान की महिला पत्रकारों में महिला फीचर लेखन के लिए पत्रकार वर्षा भम्भाणी मिर्जा, फोटो पत्रकारिता के लिए मोलिना खिमानी, टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में राखी योगेश, उर्दू लेखन एवं पत्रकारिता के लिए जीनत कैफी तथा महिला लेखन एवं रिपोर्टिंग के लिए लता खण्डेलवाल को चुना गया है। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन