Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

28वें सप्ताह की टीआरपी : जी न्यूज की बुरी हालत, दो नए चैनलों न्यूज नेशन और इंडिया न्यूज ने पछाड़ा

एक जमाने का मशहूर न्यूज चैनल जी न्यूज इन दिनों बेहद बुरी हालत में है. चैनल की टीआरपी इतनी नीचे गिर गई है कि चैनल के कर्ताधर्ताओं को अब सोचना पड़ेगा. इस साल के 28वें हफ्ते के दर्शक विवरण यानि टीआरपी का विश्लेषण करें तो पता चलता है कि दो नए न्यूज चैनलों न्यूज नेशन और इंडिया न्यूज ने जी न्यूज को पटकनी दे रखी है. जी न्यूज अब नंबर चार से नंबर छह पर फिसल चुका है.

एक जमाने का मशहूर न्यूज चैनल जी न्यूज इन दिनों बेहद बुरी हालत में है. चैनल की टीआरपी इतनी नीचे गिर गई है कि चैनल के कर्ताधर्ताओं को अब सोचना पड़ेगा. इस साल के 28वें हफ्ते के दर्शक विवरण यानि टीआरपी का विश्लेषण करें तो पता चलता है कि दो नए न्यूज चैनलों न्यूज नेशन और इंडिया न्यूज ने जी न्यूज को पटकनी दे रखी है. जी न्यूज अब नंबर चार से नंबर छह पर फिसल चुका है.

 

न्यूज नेशन ने जोरदार उछाल लेते हुए चार नंबर की पदवी हथिया ली है. शैलेश ने ये साबित किया कि अगर कंटेंट में दम हो तो टीआरपी हासिल की जा सकती है. भूत प्रेत कामेडी शो सांप बिच्छू पाखंड धर्म अंधविश्वास की टीवी पत्रकारिता को किनारे लगाकर न्यूज नेशन ने कंटेंट, कनर्सन और प्रगतिशीलता के जरिए चैनलों में अपनी जगह बनाई है. ये एक तरह से टीवी पत्रकारिता के नए ट्रेंड, बदलाव का सूचक है. लोग बंधे बंधाए रास्ते, तरीके से उब चुके है. यही कारण है कि दीपक चौरसिया और शैलेश के नए तेवर कलेवर को दर्शकों ने हाथों हाथ लिया.

टीआरपी में एक नोट करने लायक तथ्य है कि न्यूज एक्सप्रेस अभी तक टाप ट्वेल्व में जगह नहीं बना पाया है. टीआरपी मैन के रूप में चर्चित विनोद कापड़ी का करिश्मा न्यूज एक्सप्रेस में चल नहीं पा रहा है. हालांकि विनोद कापड़ी ने कई बेहतरीन शो शुरू किए और उनकी चर्चा भी हुई लेकिन टीआरपी के मोर्चे पर अभी तक मात खा रहे हैं. न्यूज नेशन और इंडिया न्यूज ने सिर्फ जी न्यूज को ही नहीं पीछे किया है बल्कि न्यूज24 को भी सातवें स्थान पर ला पटका है. टीआरपी से बेपरवाह एनडीटीवी टीआरपी के मोर्चे पर नौवें नंबर पर है. वैसे सही कहा जाए तो डिबेट और खबरों को देखने का असली सुख एनडीटीवी इंडिया पर ही है लेकिन टीआरपी के मोर्चे पर यह चैनल कभी सफल नहीं रहा. शायद एनडीटीवी इंडिया की प्राथमिकता में टीआरपी है ही नहीं. यही कारण है कि टीआरपी के पीछे न भागकर एनडीटीवी इंडिया ने अपने कंटेंट और खबरों को लेकर एक अलग स्थान बना रखा है. नीचे 28वें हफ्ते का टीआरपी विवरण है…

WK 28 2014, (0600-2400)

Tg CS 15+, HSM:

Aaj Tak 18.1 up 0.5
India TV 15.4 up 0.3
ABP News 13.9 up 1.4
News Nation 10.1 dn 0.2
India news 9.1 up 0.5
ZN 8.9 dn 1.5
News24 6.8 up 0.6
IBN 5.7 dn 1.2
NDTV 4.6 dn 0.3
Tez 3.4 dn 0.4
Samay 2.5 up 0.1
DD 1.5 up 0.3

Tg CS M 25+ABC

Aaj Tak 19.4 up 0.7
India TV 16.1 up 0.1
ABP News 13.3 up 1.5
ZN 9.5 dn 2.1
News Nation 9.0 same
India news 8.3 up 0.3
News24 6.3 up 0.3
IBN 5.6 dn 1.1
NDTV 5.5 up 0.2
Tez 3.4 dn 0.1
Samay 2.1 dn 0.2
DD 1.5 up 0.4

27वें हफ्ते की टीआरपी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन