Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अमृता चौरसिया राज्यसभा टीवी से जुड़ीं, माला सेखरी ने इंडिया टुडे ग्रुप छोड़ा, जीएस वासु को नई जिम्मेदारी

टीवी पत्रकार अमृता चौरसिया ने अपनी नई पारी की शुरुआत राज्यसभा टीवी के साथ बतौर एंकर (हिंदी) के पद पर ज्वाइन करके की है। इससे पहले वो फोकस न्यूज़ ग्रुप में एंकर प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत थीं. अमृता ने अपने करियर का आगाज़ 2004 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक जागरण गोरखपुर से किया था. दो साल बाद अमृता 2006 में दिल्ली आ गईं. दिल्ली में ऑल इंडिया रेडियो, दूरदर्शन और डीडी भारती जैसे चैनलों में फ्रीलांसिंग करने के बाद एमएचवन, महुआ न्यूज, श्री न्यूज और फोकस चैनल में काम किया. इस दौरान अमृता ने मास्टर इन मास कॉम की डिग्री भी ली. इन सभी चैनलों में अमृता ने बतौर न्यूज़ एंकर काम किया. साथ ही कई प्रोग्राम, स्पेशल रिपोर्ट को प्रोड्यूज़ भी किया. कई विषयों पर रिपोर्टिंग की. अमृता चौरसिया को प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 10 साल का अनुभव है. अमृता एनसीसी कैडेट रही हैं. कई पुरस्कार और पदकों को प्राप्त करने के साथ ही अपने समय की होनहार छात्रा भी रहीं हैं.

इंडिया टुडे ग्रुप से माला सेखरी ने इस्‍तीफा दे दिया है. वे 20 साल से ज्‍यादा समय तक इस ग्रुप के साथ जुड़ी हुई थीं. माला सेखरी फिलवक्त लाइफ स्‍टाइल और म्‍यूजिक डिवीजन के सीओओ पद पर थीं. बीस वर्षों में उन्होंने मैग्जीन से लेकर म्‍यूजिक, रेडियो, इवेंट्स आदि का काम देखा.

दी न्यूज इंडियन एक्सप्रेस में हुए एक बड़े फेरबदल के तहत जीएस वासु को चेन्नई एडिशन का संपादक पद का कार्यभार दिया गया है. वे अभी तक हैदराबाद में स्थानीय संपादक हुआ करते थे. यह घोषणा ‘द न्‍यू इंडियन एक्‍सप्रेस’ के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्‍टर मनोज कुमार संथोलिया ने की. ज्ञात हो कि चेन्‍नई से एक्‍सप्रेस पब्लिकेशन के तहत निकलने वाला ‘द न्‍यू इंडियन एक्‍सप्रेस’ अंग्रेजी भाषा का अखबार है. यह नई दिल्‍ली से संडे स्‍टैंडर्ड का प्रकाशन करता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन