Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

प्रेस क्लब मुंबई के चुनावों में गुरबीर पैनल की हवा निकालेंगे मयूर पारीख!

मुंबई – मुंबई प्रेस क्लब के चुनाव 26 जुलाई शनिवार को होने जा रहे हैं। इस बार के चुनावों में पिछले 11 सालों से एकछत्र राज करने वाले गुरबीर सिंह पैनल का गुलाल उड़ रहा है। अतिथि देवो भव: कहने वाली हमारी भारतीय संस्कृति में गुरबीर के कार्यकाल में प्रेस क्लब टोल नाका बन चुका है। यहाँ मेंबर के साथ आने वाले लोगों से प्रति व्यक्ति 50 रुपए गेस्ट फ़ीस ली जाती है। खाने के दाम तो बढे ही ऊपर से टैक्स बोनस में है। प्रेस क्लब पत्रकारों से ज्यादा कॉर्पोरेट मेंबर्स का पक्का ठीहा बन गया है। ये मेंबर्स अपना स्थाई अड्डा समझ कर दिल फेंक कर जाम से जाम छलकाते हैं। पत्रकारों के बैठने की जगह हो या न हो, इन मेंबर्स के ठेंगे से है।

मयूर पारीख

कॉर्पोरेट लॉबी को लाल कॉर्पेट बिछाने वाले गुरबीर जी के आशीर्वाद से ही यह सब एक दशक से चल रहा है। इन तमाम अव्यव्थाओं के चलते इलेक्ट्रोनिक मीडिया ने अपने प्रतिनिधि के तौर पर चेयरमैन के पद पर ABP न्यूज के मयूर पारीख को मैदान में उतार दिया है। मयूर पारिख पिछले कई सालों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अपनी गहरी पैठ बना चुके हैं। पारिख यहां पर गुरबीर सिंह को कड़ी टक्कर देते नज़र आ रहे हैं। इसके साथ ही साथ सहारा समय के वरिष्ठ संवाददाता अखिलेश तिवारी की साफ़ सुथरी छवि और तगड़े जनसंपर्क के बदलाव से जीत साफ़ होती नज़र आ रहा है। उपाध्यक्ष पद के लिए भारतीय नंदकिशोर मैदान में हैं। प्रबंध समिति में अखिलेश तिवारी भी मैदान में कमर कस चुके हैं।

मुंबई से एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

इसे भी पढ़ें…

मुंबई प्रेस क्लब चुनावः प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन