Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

एमडी के बेटे ने महिला पत्रकार को नशीली चाकलेट खिलाकर किया रेप

दिल्ली के वसंत विहार इलाके के एक मसाज पार्लर में नामी ऑटो मोबाइल कंपनी के एमडी के बेटे पर रेप का आरोप लगा। आरोप लगाने वाली युवती एक टीवी न्यूज चैनल में बतौर प्रोड्यूसर कार्यरत है। पीड़िता का साथ देने वाली एक समाज सेवी महिला ने भी आरोपी के पिता पर फोन पर धमकी देने का आरोप लगया है। आरोपी युवक का नाम हरकीरत बताया जाता है।

दिल्ली के वसंत विहार इलाके के एक मसाज पार्लर में नामी ऑटो मोबाइल कंपनी के एमडी के बेटे पर रेप का आरोप लगा। आरोप लगाने वाली युवती एक टीवी न्यूज चैनल में बतौर प्रोड्यूसर कार्यरत है। पीड़िता का साथ देने वाली एक समाज सेवी महिला ने भी आरोपी के पिता पर फोन पर धमकी देने का आरोप लगया है। आरोपी युवक का नाम हरकीरत बताया जाता है।

सूत्रों का कहना है कि हरकीरत के पिता पंजाब में ऑटो मोबाइल कंपनी में एमडी के पद पर कार्यरत है। चैनल में कार्यरत युवती से उसकी एक कार्यक्रम में करीब 10 महीने पहले जान पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए अक्सर संपर्क में रहने लगे और नजदीकियां बढ़नी शुरू हो गईं। पीड़िता गाजियाबाद के वैशाली में रहती है।

आरोप है कि हरकीरत ने उसे दिल्ली के एक मसाज पार्लर में बुलाया और बाद में नशीली चॉकलेट खिलाकर रेप किया। रेप के बाद आरोपी उसे शादी का झांसा भी देता रहा। युवती को अपने जाल में फंसाए रखने के लिए उसने महंगे गिफ्ट भी युवती को दिए थे। युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो वह अपने वादे से मुकर गया। इसके बाद पीड़िता ने वसंत विहार थाने में केस दर्ज करवाया।

इसके बाद आरोपी युवती को जान से मारने की धमकी देने लगा। रेप पीड़िता युवती गाजियाबाद में साध्वी कंचन मायानंद गिरी की दोस्त बताई जाती है। साध्वी का भी आरोप है कि आरोपी का पिता उसे फोन पर केस वापस लेने की धमकी दे रहा है। उसका कहना है कि वह युवती के मामले से बाहर रहें। गौरतलब है कि साध्वी यमुना बचाओ आंदोलन में जुटी है और कई बार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ देखी जा चुकी है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. sanjib

    October 26, 2015 at 1:05 pm

    jyadatar Ladkiyan aajkal yahi ker rahi hain… Majey Lene waqkt khoob mazaa aa raha thha, Costly Gift aur Hotel janey me mazaa aa raha thha…
    Give & take ka ye mamla banta hai bhai….
    Ladki ka dosh pratham drishtaya me ujagar hota hai…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन