Connect with us

Hi, what are you looking for?

टीवी

साधना ग्रुप ने मराठी न्‍यूज चैनल ‘महाराष्ट्र 1’ लांच किया, निखिल वागले समेत कई लोग शीर्ष पदों पर

साधना ग्रुप ने मराठी न्यूज चैनल ‘महाराष्ट्र1’ लॉन्‍च कर दिया है. निखिल वागले इसके एडिटर-इन-चीफ हैं. चैनल साधना ग्रुप की कंपनी शार्प आई एडवर्टाइज़िंग का हिस्सा है. यह कंपनी साधना न्यूज़, साधना बिहार/झारखंड, तथा साधना मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़ चैनल चलाती है. आईबीएन लोकमत के पूर्व सीओओ संजय शर्मा नए चैनल के सीईओ है. बीरेन कंसारा सीएफओ बनाए गए हैं. अभय ओझा डिस्ट्रीब्यूशन और मार्केटिंग का काम देख रहे हैं. कंपनी ने चैनल प्रबंधन के लिए फियरलेस मीडिया नामक एक मार्केटिंग सब्सिडियरी का गठन किया है जिसमें शर्मा, कंसारा और संदीप चव्हाण डायरेक्टर हैं.

विज्ञापन