Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

मनोरंजना और मतंग की मदद करने व अन्य कई आरोपों के चलते चिदंबरम की पत्नी नलिनी का नाम भी आरोप पत्र में शामिल होगा

कोलकाता से खबर है कि सारधा चिटफंड घोटाले के अंतिम आरोप पत्र में सीबीआई पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम की पत्नी नलिनी चिदम्बरम का नाम भी शामिल करेगी। सीबीआई सूत्रों के अनुसार नलिनी चिदम्बरम के खिलाफ एजेन्सी को ठोस सबूत मिले हैं। उन्हें आरोपी बनाया जाएगा। पेशे से वकील नलिनी चिदम्बरम पर कानूनी सलाह देने के नाम पर सारधा समूह से कई करोड़ रुपए वसूलने तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री मतंग सिंह व उनकी पत्नी मनोरंजना सिंह के टीवी न्यूज चैनल 42 करोड़ रुपए में खरीदने के लिए दबाव बनाने का आरोप है।

सुदीप्त सेन ने घोटाले के खुलासे से पहले सीबीआई को लिखे अपने पत्र में नलिनी चिदम्बरम के नाम का उल्लेख किया था। सुदीप्त सेन के पत्र के अनुसार हर विजिट पर नलिनी चिदम्बर सारधा समूह से एक करोड़ रुपए लेती थीं। इतना ही नहीं उन्होंने सुदीप्त सेन को सभी तरह के कानूनी पचड़े से बचाने का आश्वासन भी दिया था। सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नलिनी चिदम्बरम से पूछताछ भी की थी। अंतिम आरोप पत्र में सीबीआई मामले में और भी कई लोगों का नाम शामिल करने की तैयारी में है। अंतिम आरोप पत्र की अंतिम रुपरेखा लगभग तैयार कर ली गई है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन