Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

बारहवीं विकास संवाद मीडिया फैलोशिप के लिए पांच पत्रकार चयनित

वंचित समुदायों की खाद्य सुरक्षा-पोषण और प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता पर करेंगे काम 

भोपाल। हाशिए के मुद्दों पर काम करने के लिए दी जाने वाली विकास संवाद मीडिया फैलोशिप के लिए पांच पत्रकारों का चयन किया गया है। फैलोशिप के बारहवें साल में अहद खान, कमल सिंघी, कुंदन पांडे, राजेश नवले और रूपाली ठाकुर शामिल हैं। इन पत्रकारों का चयन वरिष्ठ पत्रकारों की एक चयन समिति ने किया।

विकास और हाशिए के मुद्दों पर ग्यारह साल यह फैलोशिप चलाई जा रही है। फैलोशिप के अंतर्गत चयनित पत्रकार को अपने विषय पर शोध आधारित जमीनी रिपोर्टिंग करनी होती है। पत्रकारों का चयन वरिष्ठ पत्रकारों की एक चयन स​मिति करती है, इसमें नई दिल्ली की वरिष्ठ पत्रकार अन्नू आनंद, अरुण त्रिपाठी, रिचर्ड महापात्र, भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार गिरीश उपाध्याय, श्रावणी सरकार और ज्यूरी के सदस्य सचिव राकेश दीवान शामिल हैं।

इस साल चुने गए पत्रकार झाबुआ के अहद खान कोतवाल समुदाय पर, इंदौर के  कमल सिंघी, बलाई समुदाय पर, नई दिल्ली के कुंदन पांडे सूखे से प्रभावित समुदाय और ग्वालियर की रूपाली ठाकुर बेड़िया समुदाय की पोषण और खाद्यान्न् सुरक्षा पर काम करेंगे। धार के पत्रकार राजेश नवले को शिक्षा के अधिकार पर काम करने के लिए चुना गया है। इस फैलोशिप के तहत छः माह में 84 हजार रुपए की सम्मान निधि दी जाएगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन