Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

‘खेल टुडे’ के विमोचन पर कालकाजी मंदिर में जुटे नामी कोच और खिलाड़ी

नई दिल्ली। ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाली देश की धुरंधर टेबल टेनिस
खिलाड़ी मनिका बत्रा ने बुधवार को एक नई खेल पत्रिका खेल ‘खेल टुडे’ के
विमोचन के अवसर पर रियो में बेहतर प्रदर्शन का भरोसा जताया।

नई दिल्ली। ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाली देश की धुरंधर टेबल टेनिस
खिलाड़ी मनिका बत्रा ने बुधवार को एक नई खेल पत्रिका खेल ‘खेल टुडे’ के
विमोचन के अवसर पर रियो में बेहतर प्रदर्शन का भरोसा जताया।

लंबे कद की दिल्ली की खिलाड़ी मनिका ने कहा, ‘मेरी मां ने हमेशा मेरा उत्साह
बढ़ाया है और मैंने भी कड़ी मेहनत की है। यह सुनने में थोड़ा अजीब लगता है
लेकिन मैं इस वर्ष अगस्त में होने वाले ओलंपिक खेलों में पदक जीतने में कोई
कसर नहीं छोडूंगी। मैं देश की महिलाओं से अनुरोध करूंगी कि अपनी बेटियों को
भी खेलों में आगे बढ़ाएं।’

इस मौके पर पूर्व टेस्ट किकेटर और दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ के कार्यवाहक
अध्यक्ष चेतन चौहान ने भरोसा जताया कि डीडीसीए में तमाम गड़बडिय़ां दूर कर नई
शुरुआत हो गई है। चेतन ने कहा, डीडीसीए का बुरा समय खत्म हो गया है और
फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में मैच कराने के लिए सभी जरूरी सरकारी संस्थानों से
मंजूरियां ले ली गई हैं।

‘खेल टुडे’ मासिक पत्रिका के सलाहकार संपादक जाने माने  त्रकार अशोक किंकर
हैं और प्रधान संपादक राकेश थपलियाल व कार्यकारी संपादक रणवीर सिंह हैं। इन
सभी ने इस बात का भरोसा जताया कि हर माह ‘खेल टुडे’ के माध्यम से उन तमाम
ग्रामीण पृष्ठभूमि वाले खेलों की गतिविधियों और उनके खिलाडिय़ों को बढ़ावा देने
वाले लेख, समाचार और फोटो प्रकाशित किए जाएंगे।

कालिका पीठाधीश्वर महंत श्री सुरेन्द्रनाथ अवधूत ने इस मौके पर मौजूद पूर्व
क्रिकेटर चेतन चौहान, द्रोणाचार्य अवॉर्डी कुश्ती कोच यशवीर सिंह, ओलंपिक के
लिए क्वालिफाई करने वाली टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा, देश के जाने माने
बॉडी बिल्डर दिनेश असवाल और मुकेश सिंह के साथ पूवी दिल्ली नगर निगम की
स्थायी समिति की अध्यक्ष लता गुप्ता को मां कालका की मूर्ति देकर सम्मानित किया।
महंत श्री सुरेन्द्रनाथ ने बड़ी संख्या में मौजूद देश के जाने माने पूर्व और वर्तमान
पत्रकारों और खिलाडिय़ों की मौजूदगी में वादा किया कि वह खिलाडिय़ों को
प्रोत्साहित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। कोच यशवीर ने कहा, ‘कुश्ती को अब
लोग अलग नजरिए से देखने लगे हैं। सुशील और योगेश्वर के ओलंपिक पदकों ने
देश का मान बढ़ाया है और इससे कुश्ती का क्रेज बढ़ा है।’

चेतन चौहान आरएसएस की इकाई क्रीड़ा भारती के भी अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं
क्रीड़ा भारती के मध्यम से देश भर में कुश्ती, कबड्डी, खो खो, जूडो और मलखम्ब
आदि खेलों को बढ़ावा देंगे। हम डीडीसीए में भी क्रिकेट के अलावा दूसरे खेलों जैसे
टेबल टेनिस और बैडमिंटन आदि खेलों की सुविधाए बढ़ा रहे हैं।’

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बॉडी बिल्डर दिनेश असवाल ने उम्मीद जताई कि ‘खेल
टुडे’ के माध्यम से आयरन गेम्स को बढ़ावा मिलेगा। विकलांग वर्ग में विश्व चैंपियन
रह चुके पॉवरलिफ्टर अनिल शर्मा, जाने माने निशानेबाजी कोच डॉ. राजपाल,
वॉलीबॉल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रहे किरण पाल राणा, मशहूर कमेंटेटर रवि
चतुर्वेदी आदि को भी इस मौके पर सम्मानित किया गया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन