Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

लांच होने से पहले ही R9टीवी ध्वस्त, किशोर मालवीय ने दिया इस्तीफा

वरिष्ठ पत्रकार किशोर मालवीय ने नए न्यूज चैनल R9टीवी से इस्तीफा दे दिया है. वे यहां न्यूज डायरेक्टर के पद पर थे. बताया जा रहा है कि किशोर मालवीय की माताजी का दिल्ली में इलाज चल रहा है. इसलिए पूर्णकालिक देखरेख के वास्ते उन्होंने चैनल को अलविदा बोल दिया है. वहीं चैनल से जुड़े सूत्र कहते हैं कि आर9टीवी का जो शोर था, वह इसका हिस्सा बनने पर दूर के ढोल सुहावने वाले मुहावरे माफिक हो जाता है. चैनल में नियंताओं में कोई प्रोफेशनलिज्म नहीं है. यहां सब कुछ एवें ही चल रहा है.

एवीएन मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले संचालित इस न्यूज चैनल की स्थिति काफी खराब हो गई है. सूत्रों का कहना है कि चैनल R9Tv अभी से आर्थिक संकट से जूझने लगा है. सेलरी देर से मिल रही है. आधा महीना बीत जाने के बाद कर्मचारियों को पिछले महीने का वेतन नहीं मिला. पिछले महीने 20 तारीख तक वेतन मिला था. एक ख़बर ये भी है कि अभी तक कर्मचारियों को ना तो ऑफर लेटर मिला हैं, ना ज्वायनिंग लेटर और न ही वीकली आफ. यहां काम करने वाले मीडियाकर्मी सिर्फ किसी तगड़े बहाने से ही छुट्टी ले पा रहे हैं. बड़े शोरगुल के साथ आए इस चैनल का भविष्य उज्जवल नहीं दिख रहा है.

आर9टीवी में कार्यरत एक मीडियाकर्मी द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन