Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

विकास संवाद की तरफ से दसवां राष्ट्रीय मीडिया विमर्श कान्हा में 13 से 15 अगस्त तक

साथियों

अभिवादन !!!

मीडिया के साथियों के साथ एक मंच के तले बैठकर कुछ मुद्दों पर नया जानने, आपसी समझ बनाने, एक—दूसरे के विचारों को जानने—समझने, अपने रोजीना काम से अलग हटकर मैदानी इलाकों में जाकर आम लोगों की जिंदगी में झांकने, बातचीत करने और विकास के तमाम आयामों पर एक बेहतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से हमने दस साल पहले एक पहल की थी। मप्र में पहाड़ों की रानी पचमढ़ी से होता हुआ यह सफर चित्रकूट, बांधवगढ़, महेश्वर, छतरपुर, पचमढ़ी, छतरपुर, केसला, चंदेरी, झाबुआ होता हुआ अब फिर कान्हा आ पहुंचा है। इस बार हम मध्यप्रदेश के भौगोलिक परिदृश्य पर एक महत्वपूर्ण स्थान कान्हा में दसवां मीडिया कॉन्क्लेव आयोजित कर रहे हैं। अगस्त माह की 13 से 15 तारीख तक यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

इस वर्ष यह सम्मेलन स्वतंत्र भारत में अपनाए गए विकास के मॉडल और बीते साठ सालों में इनके योगदान की समालोचना पर आधारित होगा। भले ही बात खेती की हो, सिंचाई की हो, पानी की हो, जंगलों की हो या फिर देश की अर्थव्यवस्था की। विकास के तमाम मानकों की मौजूदा स्थितियों को देखकर लगता है कि इन मॉडलों पर कुछ सवाल तो खड़े किए जाएं ! इनकी समीक्षा तो की जाए। और यदि जिन अवधारणाओं के आधार पर हम देश को आगे ले जा रहे हैं, वह अपनी भूमिका में कहीं असफल हो रही हैं, तो विकास के वैकल्पिक मॉडल क्या हैं ? इस तीन दिवसीय सम्मेलन को इसी केंद्रीय विषय पर आयोजित करना चाहते हैं. इस सम्बन्ध में आपके सुझाव सादर आमंत्रित हैं. हमें इस आयोजन में आपको आमंत्रित करते हुए बेहद खुशी हो रही है।

कान्हा के बारे में : कान्हा टाइगर रिजर्व (खटिया गेट) में यह आयोजन होने का रहा है, (इसकी विस्तृत सूचना हम अगले मेल में देंगे.) कान्हा जाने के लिए जबलपुर तक सभी दिशाओं से ट्रेनें उपलब्ध हैं. जबलपुर से कान्हा की दूरी 132 किलोमीटर है.

विकास संवाद
[email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन