Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

औरैया में महिला ने जहर खाकर दी जान, पत्रकार पर रुपये ऐंठने और धमकाने का आरोप

औरैया। महिला की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने एक पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोप है कि एफआईआर दर्ज कराने के नाम पर महिला से रुपये लेने के बाद न तो उसका काम कराया गया और न ही पैसे लौटाए गए। रुपये वापस मांगने पर आरोपी कथित तौर पर महिला को धमकाने लगा था।

मोहल्ला बनारसीदास निवासी रंजना चौधरी (53) ने करीब तीन महीने पहले एक मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए कथित पत्रकार अमित गुप्ता को रुपये दिए थे। परिजनों का आरोप है कि जब काफी समय बीतने के बाद भी काम नहीं हुआ तो रंजना ने अपने पैसे वापस मांगे। इस पर अमित गुप्ता पैसे लौटाने के बजाय उन्हें लगातार धमकियां देने लगा।

बताया गया कि घटना वाले दिन भी रंजना चौधरी ने आरोपी को फोन कर अपने रुपये वापस मांगे थे, लेकिन उसने साफ इनकार कर दिया। आरोप है कि इससे आहत होकर महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया।

जानकारी के अनुसार, 28 मई की शाम रंजना चौधरी किसी काम से बाहर गई थीं। घर लौटने के बाद वह सीधे अपने कमरे में जाकर लेट गईं। कुछ देर बाद उनकी बेटी रूबी ने देखा कि रंजना के मुंह से झाग निकल रहा है। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतका के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने कथित पत्रकार अमित गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन