Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

अमित शाह की शाही दावत में 40 सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर बुलाए गए! देखें तस्वीरें

नई दिल्ली, 11 जून 2025: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक भव्य आयोजन में देश के टॉप 40 सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर को शाही दावत के लिए आमंत्रित किया। यह आयोजन दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया गया, जहां डिजिटल दुनिया के दिग्गजों ने शिरकत की।

सूत्रों के अनुसार, यह दावत एक अनौपचारिक संवाद और डिजिटल प्रभावशालियों के साथ सरकार के बीच नई पहल का हिस्सा हो सकती है। कार्यक्रम में सौरभ द्विवेदी के अलावा अन्य नाम भी शामिल हुए, जो सोशल मीडिया पर अपनी मजबूत पकड़ के लिए जाने जाते हैं। आयोजन में राजनीतिक और डिजिटल हस्तियों के बीच बातचीत का माहौल देखने को मिला, जिसने इसे खास बनाया।

इस आयोजन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे सरकार और डिजिटल प्रभावशालियों के बीच बढ़ते तालमेल का संकेत माना है, जबकि कुछ इसे एक रणनीतिक कदम बता रहे हैं।

अमित शाह की तरफ़ से शाही दावत में देश के टॉप 40 सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर को बुलाया गया। इसमें सौरभ द्विवेदी जैसे लोग भी शामिल थे! -सौरभ यादव


बीजेपी को भीड़ चाहिए जो वोट बैंक में तब्दील हो सके, इसलिए लाखों फॉलोवर्स वाले इन्फ्लूएंजर और बाबा को अपने संपर्क में लाते हैं , उनके पीछे की भीड़ के पास जाए बिना वोट बैंक बढ़ा सकते में सफल हो सकते हैं , निंजा टेक्निक है चुनाव जीतने की! -चंद्र कुमार


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के साथ डिनर से पहले के संवाद में प्रख्यात पत्रकार सौरव द्विवेदी और शुभंकर मिश्रा, भाजपा के मीडिया प्रभारी संजय मयूख, सांसद अनिल बलूनी जी से भी बिहार को लेकर खूब बातें आज दिल्ली में हुई. सूचना समाप्त. -ज्ञानेश्वर वात्स्यायन

दिल्ली में #LiveCities परिवार के फिर से कंसलटेंट सदस्य बने पत्रकार केशव कुमार झा ने आज पहले दिन की शुरुआत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात से की. मैं तो डिनर में था ही. –ज्ञानेश्वर वात्स्यायन

देश के गृह मंत्री अमित शाह ने आज दिल्ली में रात को डिनर पर #LiveCities की ओर से मुझे आमंत्रित किया था. घंटे भर खूब सारी बातें हुईं हैं. सब कुछ जल्द साझा करेंगे. सूचना समाप्त. -ज्ञानेश्वर वात्स्यायन

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Pankaj Jha

    June 11, 2025 at 6:52 pm

    भड़ास की टीम को क्यों नहीं बुलाया डर गए क्या अमित शाह। भड़ास की भी टॉप सोशल मीडिया में गिनती होती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन