Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

भड़ास की निर्भीक पत्रकारिता के 17 वर्ष पूर्ण, अयोध्या में पत्रकारों ने मनाया जश्न

अयोध्या। बेबाक और निर्भीक पत्रकारिता की प्रतीक मानी जाने वाली मीडिया संस्था ‘भड़ास’ के 17 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अयोध्या के सर्किट हाउस में पत्रकारों द्वारा हर्षोल्लासपूर्वक एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ पत्रकार समीर शाही के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में पत्रकारों ने केक काटकर इस विशेष क्षण को यादगार बनाया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्र और निडर पत्रकारिता को प्रोत्साहित करना तथा पत्रकारों की आवाज़ को और अधिक बुलंद करना रहा। इस अवसर पर अयोध्या एवं आसपास के क्षेत्रों से पत्रकारों और मीडिया संस्थानों से जुड़े कई प्रमुख हस्तियाँ उपस्थित रहीं।

वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, करुणाकर दुबे, कुशल चंद्र मिश्र, रूपेश श्रीवास्तव, राजेन्द्र दुबे, सुबोध श्रीवास्तव, आकाश कुमार, आकाश सोनी, ज्ञानेंद्र मिश्र, विकास पांडेय, गुलजार और प्रशांत शेखर सहित अनेक पत्रकारों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

वक्ताओं ने ‘भड़ास’ की पत्रकारिता को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की सच्ची मिसाल बताते हुए कहा कि आज के समय में ऐसे मंचों की नितांत आवश्यकता है जो सत्ता से सवाल करने का साहस रखते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों ने मीडिया की वर्तमान चुनौतियों और अवसरों पर विचार साझा किए तथा इस बात पर बल दिया कि निष्पक्षता, निडरता और जनहित पत्रकारिता ही समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक संवाद और पत्रकारों के सम्मान समारोह के साथ हुआ।

देखें वीडियो-


भड़ास के जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं सर! आप तमाम मीडिया कर्मियों की आखिरी उम्मीद हैं, जहां वो अपनी भड़ास निकालकर कुछ अच्छे की आस कर सकते हैं। आप दम तोड़ती उम्मीदों के लिए आशा की एक किरण हैं। आप मजबूर, असहाय, उदास, उत्पीड़ित पत्रकारों की आवाज हैं। आप एकमात्र ऐसा मंच, शख्सियत हैं, जिससे बेखौफ होकर कोई भी अपनी व्यथा, परेशानी और पीड़ा व्यक्त कर सकता है। भड़ास के दबाव मुक्त और निष्पक्ष संचालन के लिए आपका दिल से आभार। -पत्रकार नीरज नैय्यर

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन