Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

एडिटर आन ह्वील : चुनाव कवर करने के लिए पत्रकार स्वप्निल करेंगे 5000 किलोमीटर की बाइक यात्रा

चुनावी मौसम में यूँ तो हर मीडिया संस्थान जमीन पर उतरकर ग्राउंड रिपोर्ट कवर करता है, पर एक पत्रकार ने तो अनूठी मुहिम शुरू कर दी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म MUDDA के को-फाउंडर और सम्पादक स्वप्निल श्रीवास्तव अब 2024 के चुनावी समर को कवर करने के लिए 5000 किलोमीटर की बाइक यात्रा पर निकल रहे हैं।

इस दौरान वो उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड की 50 से ज्यादा लोकसभा सीटों को कवर करेंगे। स्वप्निल एक महीने से ज्यादा मोटर साइकिल से ही इन दूर-दराज के इलाकों में पहुचेंगे और जनता की बात सुनेंगे।

बकौल स्वप्निल उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि, “स्टूडियो मुझे बोर करता है और चुनावी समय में भी स्टूडियो में बैठा नहीं रह सकता लिहाजा आवाम के बीच मोटरसाइकिल लेकर पहुँच रहा हूँ ताकि हर कोने तक आसानी से पहुँच सकूँ।”

स्वप्निल पहले इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया का भी हिस्सा रहते हुये कई संस्थानों मे अपनी सेवाएं दे चुके हैं और बीते 4 वर्षों से मीडिया आंत्रप्रेन्योर के रूप में सक्रिय हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन