Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

इंदौर प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने लोकसभा-राज्यसभा का दौरा किया

: पूर्व प्रधानमंत्री सहित अनेक केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की : इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने दो दिवसीय नई दिल्ली प्रवास के दौरान लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही देखी और विशिष्ठजनों से मुलाकात की। इंदौर प्रेस क्लब के ५० सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार एवं मंगलवार को लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही देखी। लोकसभा में स्पीकर दीर्घा से स्पीकर की कुर्सी पर इंदौर की लोकप्रिय सांसद सुमित्रा महाजन को देखना सुखद क्षण रहा। प्रतिनिधिमंडल ने संसद परिसर में स्थित संसदीय लायब्रेरी और म्यूजियम भी देखा।

प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती, केंद्रीय श्रम एवं खनिज मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर, पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, अभा महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शोभा ओझा, अभा कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा और सचिव पंकज शर्मा आदि से सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री एवं संसद सदस्यों से इंदौर में पासपोर्ट ऑफिस खोलने, रेल-हवाई सुविधाएं बढ़ाने, राष्ट्रीय राजमार्गो की हालत सुधारने की मांग की। बताया गया कि इंदौर से जल्द ही अंतर्राष्ट्रीय विमानसेवा शुरू की जा रही है और पासपोर्ट ऑफिस खोलने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। इंदौर की खान नदी को भी शुद्धिकरण के लिए राष्ट्रीय नदी परियोजना में शामिल किया जा रहा है।

इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल एवं महासचिव अरविंद तिवारी ने तमाम विशिष्ठजनों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया एवं इंदौर प्रेस क्लब की गतिविधियों की जानकारी प्रदान की। प्रतिनिधिमंडल ने इंदौर प्रेस क्लब उपाध्यक्ष अमित सोनी, सुनील जोशी, कोषाध्यक्ष कमल कस्तुरी, प्रबंधकारिणी समिति सदस्य केके शर्मा ‘गुड्डू’, हेमंत शर्मा, विजय गुंजाल, इंदौर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष शशीन्द्र जलधारी, पूर्व महासचिव कीर्ति राणा, वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश हिन्दुस्तानी, मनोहर लिंबोदिया, मोहनसिंह नरवरिया भी प्रमुख रूप से शरीक थे। संपूर्ण यात्रा की स्मृतियों को वरिष्ठ छाया चित्रकार सत्यजीत शिवणेकर (मालवा स्टूडियो) ने सहेजा। इंदौर प्रेस क्लब ने दो दिवसीय यात्रा में लोकसभा-राज्यसभा भ्रमण एवं तमाम व्यवस्थाओं के लिए लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, प्रमुख सचिव सुनील तांतेड़, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी पंकज क्षीरसागर और सहायक निज सचिव हरीश कश्यप का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन