Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

एक छायाचित्र बिना बोले सब कुछ कह जाता है : पांडेय

लखनऊ। एक छायाचित्र बिना बोले ही पूरी खबर बयां कर देता है। फोटो अखबार की जान होता है। यह पूरी तरह से सच है। आज यहां पर जितने भी फोटोग्राफरों के छायाचित्र लगे हैं वह अतुलनीय हैं। यह बातें मीडिया फोटोग्राफर्स क्लब द्वारा विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लगी दो दिवसीय सामूहिक फोटो प्रदर्शनी के समापन अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कबीना मंत्री मनोज पाण्डेय ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में सभी फोटोग्राफरों की जो भी प्रविष्टियां लगी हैं, उनमें कुछ न कुछ समाज के लिए संदेश अवश्य है।

लखनऊ। एक छायाचित्र बिना बोले ही पूरी खबर बयां कर देता है। फोटो अखबार की जान होता है। यह पूरी तरह से सच है। आज यहां पर जितने भी फोटोग्राफरों के छायाचित्र लगे हैं वह अतुलनीय हैं। यह बातें मीडिया फोटोग्राफर्स क्लब द्वारा विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लगी दो दिवसीय सामूहिक फोटो प्रदर्शनी के समापन अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कबीना मंत्री मनोज पाण्डेय ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में सभी फोटोग्राफरों की जो भी प्रविष्टियां लगी हैं, उनमें कुछ न कुछ समाज के लिए संदेश अवश्य है।

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के निदेशक डा. रूपेश कुमार ने प्रदर्शनी देखी और उसकी प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां पर आकर मुझे फोटोग्राफरों के कार्यों का बेजोड़ संग्रह देखने को मिला। मनकामेश्वर मंदिर की महंत देव्यागिरी ने अपने सम्बोधन में छायाकारों के कार्यों की सराहना की। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सिराज मेंहदी, भाजपा के वरिष्ठ नेता व सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर हलवासिया, समाजसेवी मुरलीधर आहूजा तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

अपने सम्बोधन में सिराज मेंहदी ने कहा कि फोटो के बिना खबर अधूरी रहती है। उन्होंने कहा कि मीडिया फोटोग्राफर्स क्लब के अध्यक्ष एस.एम. पारी और उनके संगठन के सैकडों छायाकार साथियों को मैं इस सफल आयोजन की बधाई देता हूं। सीएमएस के प्रबन्धक जगदीश गांधी ने कहा कि ऐसा संग्रह एक साथ कम ही देखने को मिलता है। मैं यहां आकर अभिभूत हो गया हूं। मीडिया फोटोग्राफर्स क्लब के अध्यक्ष एस.एम. पारी ने बताया कि यह संगठन हमेशा छायाकारों और न्यूज चैनल कैमरामैनों के हित में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि छायाकार एक ऑफ बीट फोटोग्राफ खिंचने के लिए क्या-क्या नहीं करता। उन्होंने कहा कि मैं खुद एक छायाकार हूं इसलिए मैं उसके दर्द को भलीभांति जानता हूं। कई ऐसे छायाकार भी हैं, जो गुमनामी के अंधेरे में गुम हैं। फोटो प्रदर्शनी उन सभी छायाकारों को एक मंच पर लाकर उनके कार्यों को देखने का अवसर पर प्रदान करती है। 
 
गौरतलब है कि विश्व फोटोग्राफी दिवस पर शुरू हुई इस प्रदर्शनी में लखनऊ के करीब 70 छायाकारों के छायाचित्र प्रदर्शन हेतु लगाये गये थे, जिनका अवलोकन हजारों लोगों व सैकड़ों गणमान्य व्यक्तियों ने किया। प्रदर्शनी में व्यापारी नेता संजय गुप्ता, पूर्व राज्य मंत्री संदीप बंसल, सपा नेत्री रजिया नवाज, विनोद माहेश्वरी, कांग्रेस नेता अर्शी रजा, वरिष्ठ पत्रकार सुरेश बहादुर सिंह, मनमोहन, रेड एफएम के प्रतीक, जिला मान्यता प्राप्त समिति के अध्यक्ष अब्दुल वहीद, संजय गुप्ता, अजमत, अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के छायाकार रवि कपूर, जेपी शर्मा, आजेश जायसवाल, सहित बड़ी संख्या में मीडिया से जुड़े छायाकार व न्यूज कैमरामैन और बडी संख्या में पत्रकार व क्लब के सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर कबीना मंत्री मनोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी में भाग लेने वाले सभी छायाकारों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन