Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मीडिया पर भड़के राहुल गांधी, कहा— “थोड़ी सी शर्म रखो, जनता की बात भी दिखाओ”

रायबरेली- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi का एक 53 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रायबरेली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी मीडिया पर जमकर बरसते नजर आए।

सभा के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि देश का किसान परेशान है, बेरोजगारी और महंगाई से जनता परेशान है, लेकिन मीडिया इन मुद्दों को नहीं दिखाता। उन्होंने आरोप लगाया कि मीडिया सिर्फ बड़े उद्योगपतियों और हाई-प्रोफाइल आयोजनों को प्राथमिकता देता है।

राहुल गांधी ने मंच से कहा, “ये लोग अडानी-अंबानी की शादी दिखा देंगे, लेकिन किसानों और आम जनता की बात नहीं दिखाएंगे।”

उन्होंने आगे दावा किया कि कई पत्रकार निजी बातचीत में उनसे अपनी मजबूरी बताते हैं। राहुल गांधी के मुताबिक, “बंद कमरे में ये लोग मुझसे कहते हैं— भैया, हम कुछ नहीं कर सकते। हमें अपने बच्चों को खाना खिलाना है, सैलरी चाहिए… इसलिए करना पड़ता है।”

राहुल गांधी ने मीडिया से “थोड़ी सी शर्म रखने” और जनता के असली मुद्दों को दिखाने की अपील भी की।

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कांग्रेस समर्थक राहुल गांधी के बयान को “मीडिया की सच्चाई” बता रहे हैं, जबकि भाजपा समर्थकों का कहना है कि कांग्रेस अपनी राजनीतिक विफलताओं का ठीकरा मीडिया पर फोड़ रही है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन