Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

डॉ. सौरभ मालवीय सहित पाँच को विष्णु प्रभाकर सम्मान

दिल्ली के राजघाट स्थित गाँधी हिन्दुस्तानी साहित्य सभा में आयोजित सोशल मीडिया एवं लेखन विषयक सन्निधि संगोष्ठी में साहित्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र से पाँच लोगों को विष्णु प्रभाकर सम्मान से सम्मानित किया गया। यह पूरा आयोजन काका साहब कालेलकर एवं विष्णु प्रभाकर की स्मृति में विष्णु प्रभाकर प्रतिष्ठान, गाँधी हिन्दुस्तानी साहित्य सभा एवं इण्डिया अनलिमिटेड द्वारा किया गया था। पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान के लिए माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय के सहायक प्राचार्य डॉ. सौरभ मालवीय को विष्णु प्रभाकर पत्रकारिता सम्मान दिया गया तो वहीं भागलपुर के मनोज सिन्हा को फोटो पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यों के लिए विष्णु प्रभाकर फोटो पत्रकारिता सम्मान दिया गया।

साहित्य के क्षेत्र में लेखन के लिए प्रज्ञा तिवारी, राजेन्द्र कुंवर फरियादी एवं कौशल उप्रेती को विष्णु प्रभाकर साहित्य सम्मान दिया गया। सोशल मीडिया एवं लेखन विषय पर परिचर्चा में मुख्यवक्ता शम्भुनाथ शुक्ल, पद्मा सचदेवा, शिवेश प्रताप वक्ता मनोज भावुक, क्षमा शर्मा, अलका सिन्हा आदि ने अपने विचार रखे। आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि डोगरी साहित्य की चर्चित लेखिका पद्मा सचदेवा रहीं तो बतौर मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार शम्भूनाथ शुक्ल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रख्यात भाषा विज्ञानी डॉ. विमिलेश कान्ति वर्मा द्वारा की गयी। संचालन लतांत प्रसून ने किया। आयोजन में आशीष अंशु, रविशंकर, प्रवीण शुक्ल पृथक, संजीव सिन्हा, अनूप वर्मा, रितेश पाठक, राजेन्द्र देव, शिवानन्द दिवेदी ‘सहर’आदि तमाम पत्रकारों के अलावा आयोजक वर्ग से अतुल कुमार, कुसुम शाह, किरण आर्य, ज्योत्सना भट्ट उपस्थित रहीं।

आदर्श तिवारी की रिपोर्ट।

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. SHANKAR JALAN

    September 6, 2014 at 11:28 am

    SUBH KAMNA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन