Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

महिला पत्रकार से लूट का प्रयास, किया घायल

नई दिल्ली: राजधानी में महिलाओं के प्रति पुलिस कितना तत्पर है, इसका जीता-जागता उदाहरण मंगलवार रात देखने को मिला। पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में बदमाशों ने एक महिला पत्रकार के साथ लूटपाट की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों महिला को शीशे की बोतल से हमला कर घायल कर दिया। महिला पत्रकार द्वारा दी गई शिकायत के बावजूद पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है। डाबड़ी के रघु नगर इलाके में रहने वाली राखी झा एक अंग्र्रेजी मैग्जीन में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

उनका कार्यालय आईटीओ के प्रताप भवन में हैं। राखी ने बताया कि वह मंगलवार को किसी कार्य से कार्यालय में लेट हो गईं इसलिए वह रात लगभग 11 बजे डाबड़ी स्थित जनक बस स्टाप पर पहुंची। बस से उतरकर, वे अपने घर के लिए बढ़ीं ही थीं कि पीछे से आए एक शख्स ने लूटपाट के लिए उनके सिर पर शीशे की बोतल से हमला कर दिया। बाद में धक्का देकर उन्हें गिराकर लूटने की कोशिश की लेकिन चोट के बावजूद महिला पत्रकार ने हिम्मत नहीं खोई और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया।

शोरगुल सुन आस-पास के लोग इकट्ठे हो गए। लोगों को अपनी ओर आते देख, बदमाश बिना लूटपाट किए मौके से फरार होने में सफल रहे। राखी के मुताबिक बदमाश 25-26 साल के नवयुवक थे। घटना के बाद लहुलूहान हालत में राखी को निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां उनके सिर पर 7 टांके आए। उन्होने बताया कि अस्पताल द्वारा सूचित करने पर रात में पुलिस आई थी।
 
लेकिन इसके बाद थाना पुलिस ने किसी भी तरह की पूछताछ नहीं की। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में कोई कॉल या सूचना उन्हें नहीं है। मामले की जानकारी के बाद कार्यवाई की जाएगी।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन