Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

13वी विकास संवाद फैलोशिप घोषित, 20 अप्रैल तक किए जा सकेंगे आवेदन

भोपाल। सामाजिक सरोकारों के मुद़दों पर दी जाने वाली विकास संवाद मीडिया फैलोशिप की घोषणा कर दी गई है। इस साल चार फैलोशिप मध्‍यप्रदेश के किसी आदिवासी या दलित समाज की पोषण सुरक्षा और एक नवजात शिशु एवं बाल स्‍वास्‍थ्‍य पर दी जाएगी। फैलोशिप के लिए प्रिंट, डिजिटल, रेडियो और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार आवेदन कर सकते हैं।

पत्रकारों का चयन वरिष्ठ पत्रकारों की एक चयन समिति करेगी। समिति में वरिष्ठ पत्रकार गिरीश उपाध्याय, अन्नू आनंद, श्रावणी सरकार, अरुण त्रिपाठी, रिचर्ड महापात्र, चंद्रकांत नायडू तथा ज्यूरी सदस्य सचिव राकेश दीवान शामिल होंगे।

फैलोशिप के दौरान पत्रकार को सम्बंधित विषय पर 10 समाचार आलेख प्रकाशित करवाने होंगे। इनमें नीतिगत मुद्दों पर 3 विस्तृत आलेख होना अनिवार्य है। फैलोशिप की समाप्ति पर 10,000 शब्दों का एक वि‍स्तृत आलेख/ रिपोर्ट प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। फैलोशिप के दौरान चयनित पत्रकारों को कुल 84,000 रुपए की सम्मान निधि शोध कार्य और लेखन के लिए दी जाएगी।  

फैलोशिप से संबंधित विस्तृत जानकारी और आवेदन पत्र विकास संवाद, ई-7/226, प्रथम तल, धनवंतरी काम्प्लेक्स, अरेरा कॉलोनी, शाहपुरा, भोपाल ( फोन-0755-4252789) से भी लिए जा सकते हैं। आवेदन फार्म और प्रपत्र विकास संवाद की वेबसाइट www.mediaforrights.org से भी डाउनलोड किए जा सकते हैं।

भवदीय                                                                                         

राकेश दीवान / राकेश मालवीय
9977958934 / 9826066153

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन