Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

विजेंदर सिंह ने 150 मीडियाकर्मियों को सड़क पर ला दिया!

‘नेशनल वॉयस’ चैनल के मालिक विजेंदर सिंह ने चैनल के पुराने स्टाफ के लिए भूखे मरने का इंतजाम कर डाला है. चैनल का संचालन नोएडा से लखनऊ करके और चैनल की कमान ब्रजेश मिश्रा एंड टीम को सौंप देने के बाद नोएडा ऑफिस में बैठे 150 मीडियाकर्मी अपने मालिक विजेंदर सिंह के रुख पर न सिर्फ हैरान परेशान हैं बल्कि अपने भविष्य को लेकर बेहद चिंतित हैं. विजेंदर सिंह फिलहाल मुंह पर टेप लगाए बैठे हैं. नोएडा दफ्तर के लोगों की बेचैनी बढ़ती जा रही है.

बताया जा रहा है कि चैनल का संचालन लखनऊ ले जाने वाले यूपी के चर्चित और दबंग पत्रकार ब्रजेश मिश्रा ने विजेंदर सिंह से साफ शब्दों में कह दिया है कि उनका नोएडा दफ्तर से अब कोई लेना-देना नहीं है, चैनल लखनऊ से चलेगा और लखनऊ में स्टॉफ पर्याप्त है. चैनल के न्यूज आपरेशन का काम लखनऊ चले जाने और चैनल की कमान ब्रजेश मिश्रा को दे दिए जाने के बाद एक बात तो साफ है कि नोएडा के मीडियाकर्मियों के पास अब करने को कोई काम नहीं है. लेकिन फिलहाल ये लोग दफ्तर आ रहे हैं. मैनेजमेंट न उन्हें इस्तीफा देने को कह रहा है न कोई काम करने को कह रहा है. सभी कर्मचारियों की जनवरी की और कुछ लोगों की दिसंबर महीने की सैलरी बकाया है.

विजेंदर सिंह के राज में ‘नेशनल वॉयस’ लेट से सैलरी देने और मनमाने तरीके से लोगों को नौकरी से निकाल देने के लिए बदनाम रहा है. लेकिन अब मामला उलट गया है. एकसाथ सभी कर्मचारियों को निकाल देने का फरमान सुनाने का साहस मैनेजमेंट के पास नहीं है. यूपी और उत्तराखंड में चुनाव सर पर है. मामला पलक झपकते ही बिगड़ सकता है. बताया जा रहा है कि विजेंदर ने तय किया है कि चुनाव तक किसी को छेड़ना नहीं है, जिसके जी में आए वो नोएडा दफ्तर आए जिसके न आए वो घर बैठे लेकिन सेलरी किसी को मिलेगा या नहीं मिलेगा, ये तय नहीं है. विजेंदर सिंह के गैर-पेशेवर रवैये से सभी कर्मचारियों में रोष है और सभी नोएडा दफ्तर में बैठकर अपने मैनेजिंग डायरेक्टर के लखनऊ से वापस लौटने का इंतजार कर रहे हैं.      

प्रदीप कुमार 
नेशनल वॉयस
[email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन