Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पुलिस ने करोड़ों की ठगी के आरोप में पत्रकार को जेल भेजा

कानपुर। बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के माखनपुरवा गांव निवासी दैनिक एक्सप्रेस समाचार पत्र के तहसील ब्यूरो प्रमुख हरिनाथ सिंह को पुलिस ने करोड़ों रुपए की ठगी करने के आरोप में जेल भेज दिया है।

हरिनाथ इससे पहले अमर उजाला और आज अख़बार में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। आरोप है कि अपने खिलाफ खबरें छपने से खफा पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

बताते चलें कि कुछ दिन पहले अल्पाइन नामक एक आयुर्वेदिक दवा कम्पनी की आड़ में कुछ लोगों ने चंद दिनों में रुपए दोगुना करने का झांसा देकर करोड़ों रुपए की ठगी की थी। बताया जाता है कि हरिनाथ इसी कम्पनी में कर्मचारी थे जिसके चलते एफआईआर में इनका नाम भी आया था। पुलिस ने कई दिनों की जांच के बाद यह कार्रवाई की है।

कोतवाली प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में संलिप्तता पाए जाने के चलते यह कार्रवाई की गई है। देखें एफआईआर और प्रेसनोट की कॉपी-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन